Manipur village attacked hours after CM Biren apologised

सीएम बीरेन के माफी मांगने के कुछ घंटों पर मणिपुर के गांव पर हमला

सीएम बीरेन के माफी मांगने के कुछ घंटों पर मणिपुर के गांव पर हमला

इंफाल । मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव पर मंगलवार रात कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। कडांगबंद इलाके में रात 1 बजे बम फेंके गए। गांव वालों ने भी इस हमले के जवाब में फायरिंग की। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
मणिपुर में यह ताजा घटना सीएम बीरेन सिंह के माफी मांगने के बयान के कुछ घंटों बाद हुआ। सीएम बीरेन ने मंगलवार को राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल पूछा था कि पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं। इसके जवाब में बीरेन ने कहा था कि पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के कार्यकाल में भी मणिपुर में अशांति थी। क्या वह वहां गए थे।
सीएम बीरेन ने साल 2024 के आखिर दिन मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि हिंसा में कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों बेघर हो गए हैं। मुझे खेद है। मैं माफी मांगता हूं। मणिपुर में मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं। नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी…

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी… एलपीजी की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक, हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, सरकार की अपील… वैकल्पिक व्यवस्था तलाशे जनता कच्चे तेल की मार…तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के बढ़ाए दाम, इंडस्ट्रियल यूल की कीमत […]

विदाई भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने जब कहा, मुझे कंट्रोल मत करो………….सदन में खूब ठहाके लगे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विदाई भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने जब कहा, मुझे कंट्रोल मत करो………….सदन में खूब ठहाके लगे नई दिल्ली । संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 18 मार्च को 59 सेवानिवृत्त सांसदों को विदाई दी गई, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं। विदाई सत्र में प्रियंका ने अपने […]