Marco Rubio arrives at the Taj Mahal with his wife Janet

पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो

पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो

भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

आगरा । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने भारत दौरे के तीसरे दिन विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया। उनके साथ उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो भी मौजूद रहीं। इस दौरान अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत में अमेरिकी दूतावास से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी सर्जियो गोर भी उनके साथ दिखाई दिए। आगरा पहुंचने पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। ताजमहल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आम पर्यटकों की आवाजाही पर भी कुछ समय के लिए नियंत्रण रखा गया।
ताजमहल के सामने खिंचवाई गई तस्वीरों को सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीरों में मार्को रूबियो, उनकी पत्नी जेनेट और रॉबर्ट गैब्रियल ताजमहल की भव्यता का आनंद लेते नजर आए। तस्वीरों के साथ साझा संदेश में ताजमहल को भारत की ऐतिहासिक विरासत, उत्कृष्ट कारीगरी और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बताया गया। उन्होंने कहा कि ताजमहल की खूबसूरती हर बार लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है और यह दुनिया की सबसे अद्भुत धरोहरों में शामिल है।
मार्को रूबियो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हुए हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत कोलकाता से की थी, जिसके बाद वे नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम मुलाकात हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान रूबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी सौंपा। रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। आगरा दौरे के बाद मार्को रूबियो राजस्थान के जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के साथ आमेर महल का भ्रमण किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, स्थापत्य कला और पारंपरिक विरासत से भी परिचित कराया गया। उनके दौरे को देखते हुए आमेर महल को कुछ घंटों के लिए आम लोगों के लिए बंद रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]

आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे बने रिंग बेयरर, जमीन पर बैठकर कपल ने साइन किए पेपर्स

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे बने रिंग बेयरर, जमीन पर बैठकर कपल ने साइन किए पेपर्स मुंबई। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने तीसरी शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। रविवार को उन्होंने अपनी साथी गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी […]