Massive Fire Breaks Out in Four-Story Building in Delhi 9 Dead

दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत, कई झुलसे

25 अग्निशमन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, इलाके में मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली । दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई।
मीडिया रिपोर्ट में दमकल विभाग के मुताबिक मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 25 गाड़ियों को तैनात की गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कुछ झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का पता लगने की कोशिश की जा रही है। जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है।

×
Date : 18 March 2026 Posted By : EDITOR
दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत, कई झुलसे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]