Massive turnout in Chief Minister Dr. Yadavs Jan Abhaar Yatra

Madhya Pradesh-indore : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” में उमड़ा जन सैलाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” में उमड़ा जन सैलाब
मुख्यमंत्री ने इन्दौर को 7वीं बार स्वच्छ शहर का सम्मान मिलने पर जनता का आभार माना

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में आज इंदौर में जनसैलाव उमड़ा। बड़ा गणपति से प्रारंभ हुई आभार यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अभिनंदन स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार होकर जन समुदाय का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने माँ अहिल्या की पावन नगरी, हमारे इंदौर शहर के लिए लगातार 7वीं बार देश को स्वच्छतम शहर का सम्मान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिये इंदौर के नागरिकों का हार्दिक आभार माना। आभार यात्रा राजबाड़ा में देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। बड़ा गणपति से लेकर राजबाड़ा तक विभिन्न नागरिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत के लिए मंच लगाए गए थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विभिन्न धर्म स्थलों में किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर प्रवास पर रहे। उन्होंने बड़ा गणपति से शुरू होने वाली जन आभार यात्रा के पहले प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने विश्राम बाग में लोहे के स्क्रैप से बने श्री राम मंदिर की प्रतिकृति का अनावरण कर श्री रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खालसा कॉलेज पहुँचे और यहाँ सजाए गए दीवान में माथा टेका।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्म स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया गया है, इस स्वच्छता अभियान को जन भागीदारी के साथ बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी इस समारोह में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी तिरुवनंतपुरम । केरल में वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस राज्य में एक दशक बाद सत्ता में वापसी करेगी, पिछली […]

नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा -पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला -री-एग्जाम 21 जून को नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 एग्जाम में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रणाली में […]