master plan of indore city

इंदौर शहर की मास्टर प्लान, मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर लिए सुझाव

मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर लिए सुझाव
विजयवर्गीय बोले- क्वालिटी से नहीं होगा समझौता, हर 15 दिन में समीक्षा करें महापौर

इंदौर । इंदौर शहर की मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर सिटी बस आॅफिस में गुरुवार को बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी इसमें शामिल हुए। बैठक में सभी से सुझाव लिए गए।साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त शिवम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ बैठकर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सुझाव कर शहर का विकास कैसा हो इसका मार्गदर्शन हमने लिया है। सड़कों के लगभग 500 करोड़ के टैंडर हो चुके हैं। भविष्य में 500 करोड़ की सड़कों की और प्लानिंग है।
इसी प्रकार 1-1 हजार करोड़ के ही नमामी गंगे योजना और अमृत 2 के अंतर्गत ड्रेनेज और पानी के काम हमने तय किए हैं। मूलभूत सुविधाएं होती हैं, ड्रेनेज, पानी और सड़क इन तीनों के लिए हमने टैंडर निकालने के आदेश दिए है। कई टैंडर हो भी चुके हैं।
‘सीएम से कराएंगे भूमिपूजन, क्वालिटी वर्क चाहिए’
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर आएंगे। उनके साथ सारी सड़कों का भूमिपूजन कराएंगे। शहर में विकास तेज गति से हो, क्वालिटी सड़कें बने, इस बात के निर्देश हमने नगर निगम को दिए हैं। महापौर से आग्रह किया है कि, हर 15 दिनों में वे निर्माण कामों की समीक्षा करें। जो भी सड़कें बने, वहां के ठेकेदार का नाम, जो सुपर विजन करने वाला हो, उसका नाम-नंबर भी लिखे। थर्ड पार्टी एजेंसी भी जो उसका सुपर विजन करेगी। हम क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज नहीं चाहते हैं। क्वालिटी सड़कें बने, क्वालिटी पाइप लाइन बिछे, क्वालिटी ड्रेनेज का काम हो, इस दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।
51 लाख पौधे लगाने की प्लानिंग
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, एसटीपी के पानी का उपयोग अच्छे से अच्छा हो, इसके लिए हमने 12 करोड़ रुपए की रेवती रेंज के लिए स्वीकृति प्रदान की है। रेवती रेंज में हम पानी ले जाएंगे। 12 लाख 40 हजार पौधों को जिंदा रखने के लिए। ये भी एक रिकॉर्ड बनेगा। सभी पेड़ों को जिदा रखने के लिए हम संकल्पबद्ध है। हमने अगले साल 51 लाख पौधे लगाने की प्लानिंग की है। हमने संकल्प लिया है कि, जब तक इंदौर का तापमान चार से पांच डिग्री कम नहीं होता, तब तक वृक्षारोपण करेंगे। हमने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहर के भविष्य प्लान के बारे में भी चर्चा की है, सुझाव लिए हैं। इंदौर शहर सफाई में ही नंबर वन नहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी नंबर वन हो, इस दिशा में काम करेंगे। शहर के ट्रैफिक सुधार को लेकर भी चर्चा की गई है।

×
Date : 23 January 2025 Posted By : EDITOR
इंदौर शहर की मास्टर प्लान, मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर लिए सुझाव
News Image

मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर लिए सुझाव
विजयवर्गीय बोले- क्वालिटी से नहीं होगा समझौता, हर 15 दिन में समीक्षा करें महापौर

इंदौर । इंदौर शहर की मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर सिटी बस आॅफिस में गुरुवार को बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी इसमें शामिल हुए। बैठक में सभी से सुझाव लिए गए।साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त शिवम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ बैठकर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सुझाव कर शहर का विकास कैसा हो इसका मार्गदर्शन हमने लिया है। सड़कों के लगभग 500 करोड़ के टैंडर हो चुके हैं। भविष्य में 500 करोड़ की सड़कों की और प्लानिंग है।
इसी प्रकार 1-1 हजार करोड़ के ही नमामी गंगे योजना और अमृत 2 के अंतर्गत ड्रेनेज और पानी के काम हमने तय किए हैं। मूलभूत सुविधाएं होती हैं, ड्रेनेज, पानी और सड़क इन तीनों के लिए हमने टैंडर निकालने के आदेश दिए है। कई टैंडर हो भी चुके हैं।
'सीएम से कराएंगे भूमिपूजन, क्वालिटी वर्क चाहिए'
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर आएंगे। उनके साथ सारी सड़कों का भूमिपूजन कराएंगे। शहर में विकास तेज गति से हो, क्वालिटी सड़कें बने, इस बात के निर्देश हमने नगर निगम को दिए हैं। महापौर से आग्रह किया है कि, हर 15 दिनों में वे निर्माण कामों की समीक्षा करें। जो भी सड़कें बने, वहां के ठेकेदार का नाम, जो सुपर विजन करने वाला हो, उसका नाम-नंबर भी लिखे। थर्ड पार्टी एजेंसी भी जो उसका सुपर विजन करेगी। हम क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज नहीं चाहते हैं। क्वालिटी सड़कें बने, क्वालिटी पाइप लाइन बिछे, क्वालिटी ड्रेनेज का काम हो, इस दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।
51 लाख पौधे लगाने की प्लानिंग
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, एसटीपी के पानी का उपयोग अच्छे से अच्छा हो, इसके लिए हमने 12 करोड़ रुपए की रेवती रेंज के लिए स्वीकृति प्रदान की है। रेवती रेंज में हम पानी ले जाएंगे। 12 लाख 40 हजार पौधों को जिंदा रखने के लिए। ये भी एक रिकॉर्ड बनेगा। सभी पेड़ों को जिदा रखने के लिए हम संकल्पबद्ध है। हमने अगले साल 51 लाख पौधे लगाने की प्लानिंग की है। हमने संकल्प लिया है कि, जब तक इंदौर का तापमान चार से पांच डिग्री कम नहीं होता, तब तक वृक्षारोपण करेंगे। हमने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहर के भविष्य प्लान के बारे में भी चर्चा की है, सुझाव लिए हैं। इंदौर शहर सफाई में ही नंबर वन नहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी नंबर वन हो, इस दिशा में काम करेंगे। शहर के ट्रैफिक सुधार को लेकर भी चर्चा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]