MCD sealed Vikas Divyakirti's coaching center Drishti IAS

Delhi: विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि IAS को MCD ने किया सील, बेसमेंट में चल रही थीं Class

 

Delhi: विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि IAS को MCD ने किया सील, बेसमेंट में चल रही थीं Class

नई दिल्लीः राजेंद्र नगर में हुई घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) लगातार एक्शन में है। पिछले दो दिनों में एमसीडी ने 13 से अधिक बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है। एमसीडी का एक्शन सोमवार को मुखर्जी नगर में भी देखने को मिला। एमसीडी ने मशहूर आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर ‘दृष्टि आईएएस’ को भी सील कर दिया है। यह कार्रवाई ओल्ड राजेंद्र नगर में एक सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से 3 छात्रों की मौत के दो दिन बाद हुई है। दृष्टि आईएएस सेंटर नेहरू विहार में वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था। सुरक्षा कारणों से कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में हैं
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट का इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बाद में बेसमेंट से अवैध रूप से संचालित किये जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे शहर में इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।
मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे एवं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद से ज्यादातर कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है। छात्र ने बताया, “मुझे डेढ़ महीने में ‘यूपीएससी मेन्स’ की परीक्षा में शामिल होना है और मेरे कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है। मेरी किताबें और तैयारी का सारा सामान लाइब्रेरी में है और अब मुझे वहां से अपनी किताबें लेने की अनुमति नहीं दी जा रही।”
छात्र ने बताया, “रविवार रात हमें एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि हमें आज सुबह 6 बजे तक अपनी किताबें आदि लाइब्रेरी से ले लेनी चाहिए। मैं सो रहा था, इसलिए मैं सुबह तक उन्हें कैसे ले सकता था। यहां ज्यादातर छात्र यूपीएससी मेन्स की तैयारी कर रहे हैं।” एमसीडी ने एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है और दूसरे को निलंबित कर दिया। साथ ही, ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में जलभराव का कारण बनने वाले बरसाती नालों पर मौजूद अवैध ढांचों को हटाने के लिए सोमवार को अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया गया। रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था। राव आईएएस स्टडी सर्किल को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है, जहां शनिवार को तीन छात्रों की मौत हुई थी।
पिछले दो सालों से दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे राहुल शर्मा ने कहा, “अगर हम अपने लिए नहीं लड़ेंगे तो भविष्य में देश की सेवा कैसे करेंगे? जब हम खुद की और एक छात्र की जान नहीं बचा पा रहे हैं तो हम दूसरों की जान कैसे बचाएंगे? यह सरकार की घोर लापरवाही है।” सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे किशोर सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्होंने 26 जून को एमसीडी से शिकायत की थी कि राव आईएएस स्टडी सर्किल और अन्य संस्थानों के बेसमेंट से कक्षाएं और पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले बड़े कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे जो कथित तौर पर छात्रों के जीवन को दांव पर लगा रहे थे।

 

 

 

×
Date : 30 July 2024 Posted By : EDITOR
Delhi: विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि IAS को MCD ने किया सील, बेसमेंट में चल रही थीं Class
News Image

 

Delhi: विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि IAS को MCD ने किया सील, बेसमेंट में चल रही थीं Class

नई दिल्लीः राजेंद्र नगर में हुई घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) लगातार एक्शन में है। पिछले दो दिनों में एमसीडी ने 13 से अधिक बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है। एमसीडी का एक्शन सोमवार को मुखर्जी नगर में भी देखने को मिला। एमसीडी ने मशहूर आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर 'दृष्टि आईएएस' को भी सील कर दिया है। यह कार्रवाई ओल्ड राजेंद्र नगर में एक सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से 3 छात्रों की मौत के दो दिन बाद हुई है। दृष्टि आईएएस सेंटर नेहरू विहार में वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था। सुरक्षा कारणों से कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में हैं
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट का इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बाद में बेसमेंट से अवैध रूप से संचालित किये जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे शहर में इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।
मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे एवं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद से ज्यादातर कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है। छात्र ने बताया, "मुझे डेढ़ महीने में ‘यूपीएससी मेन्स' की परीक्षा में शामिल होना है और मेरे कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है। मेरी किताबें और तैयारी का सारा सामान लाइब्रेरी में है और अब मुझे वहां से अपनी किताबें लेने की अनुमति नहीं दी जा रही।"
छात्र ने बताया, "रविवार रात हमें एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि हमें आज सुबह 6 बजे तक अपनी किताबें आदि लाइब्रेरी से ले लेनी चाहिए। मैं सो रहा था, इसलिए मैं सुबह तक उन्हें कैसे ले सकता था। यहां ज्यादातर छात्र यूपीएससी मेन्स की तैयारी कर रहे हैं।" एमसीडी ने एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है और दूसरे को निलंबित कर दिया। साथ ही, ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में जलभराव का कारण बनने वाले बरसाती नालों पर मौजूद अवैध ढांचों को हटाने के लिए सोमवार को अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया गया। रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था। राव आईएएस स्टडी सर्किल को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है, जहां शनिवार को तीन छात्रों की मौत हुई थी।
पिछले दो सालों से दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे राहुल शर्मा ने कहा, "अगर हम अपने लिए नहीं लड़ेंगे तो भविष्य में देश की सेवा कैसे करेंगे? जब हम खुद की और एक छात्र की जान नहीं बचा पा रहे हैं तो हम दूसरों की जान कैसे बचाएंगे? यह सरकार की घोर लापरवाही है।" सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे किशोर सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्होंने 26 जून को एमसीडी से शिकायत की थी कि राव आईएएस स्टडी सर्किल और अन्य संस्थानों के बेसमेंट से कक्षाएं और पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले बड़े कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे जो कथित तौर पर छात्रों के जीवन को दांव पर लगा रहे थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]