Meerut to Delhi in 45 minutes was a dream Modi it is possible

45 मिनट में मेरठ से दिल्ली एक सपना था, लेकिन मोदी है तो मुमकिन है : मुख्यमंत्री योगी

 

गाजियाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रैपिड रेल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक उत्तम माध्यम है। हमने स्वयं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इसकी यात्रा की। यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ की दूरी को कम कर देगी। इससे पहले मेरठ को 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ भी जोड़ा जा चुका था, जो दूरी पहले चार घंटे में तय की जाती थी वह आज मात्र 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यही स्थिति रैपिड रेल के प्रारंभ होने से भी होगी। यह कभी एक सपना था, लेकिन आज मोदी है तो मुमकिन है की तर्ज पर यह सपना साकार हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को गाजियाबाद में पीएम मोदी द्वारा भारत की पहली नमो भारत ट्रेन (रैपिडएक्स) के फ्लैग ऑफ और देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के उद्घाटन के अवसर पर कही। सीएम योगी ने पीएम मोदी को अंग वस्त्र एवं मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान भी किया। योगी ने कहा कि पूरा देश और उत्तर प्रदेश इस सपने को साकार होता देख रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम रैपिड रेल को नमो भारत के रूप में विजयदशमी के पूर्व देश को समर्पित करने के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार और स्वागत करता हूं। शारदीय नवरात्रि में आपका ये उपहार हम सबके लिए एक उपकार है। पिछले साढ़े 9 वर्ष के अंदर इस देश ने वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा है। एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन बने, अमृत भारत के अंदर 500 रेलवे स्टेशन के पुनरोद्धार का कार्य जिस गति के साथ चला है आज वह भी भारत देख रहा है। वंदे भारत ट्रेन ने एक नए भारत का दर्शन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]