Nari Shakti Resounds at Indore's Hindu New Year Gathering

Madhya Pradesh – Indore: हिंदू नववर्ष मिलन समारोह में गूंजा नारी शक्ति का संदेश, संस्कृति के साथ सामाजिक मुद्दों पर गंभीर मंथन

Madhya Pradesh – Indore: हिंदू नववर्ष मिलन समारोह में गूंजा नारी शक्ति का संदेश, संस्कृति के साथ सामाजिक मुद्दों पर गंभीर मंथन

इंदौर। “जागरूक महिला, सशक्त भारत” के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य हिंदू नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज के गंभीर मुद्दों पर चिंतन का मंच भी बना।
कार्यक्रम में शहर की प्रबुद्ध एवं जागरूक महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार ऋतु साहू ने की, वहीं नगर उपाध्यक्ष दीप्ती हाड़ा के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक हल्दी-कुमकुम एवं पुष्पों से महिलाओं के स्वागत के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में भारतीय संस्कृति की गरिमा और आत्मीयता का भाव झलकता नजर आया। महिलाओं को पूजन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी लिया।


इस अवसर पर सामाजिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी की गई। विशेष रूप से युवाओं के बदलते व्यवहार और लव जिहाद जैसे संवेदनशील विषयों पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि परिवार और समाज की जिम्मेदारी है कि बच्चों को इतना स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन मिले कि वे भटकाव की ओर न जाएं।
इसके साथ ही महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता पर भी जोर दिया गया। यह संदेश दिया गया कि महिलाएं एक-दूसरे को आगे बढ़ाने का कार्य करें, न कि एक-दूसरे को पीछे खींचने का।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का संगम ही एक सशक्त भारत की सच्ची पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंदौर के पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, प्रशासन बोला-ईंधन पर्याप्त; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर के पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, प्रशासन बोला-ईंधन पर्याप्त; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई Indore: इंदौर के कई पेट्रोल पंपों पर मंगलवार रात को अचानक लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि पेट्रोल की तकलीफ आने की बात सुनी तो वे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल […]

Madhya Pradesh: संघर्षों के बीच निखरा नेतृत्व, जनता के विश्वास से मिला बड़ा मुकाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 Madhya Pradesh : जनसेवा का संकल्प, विकास की नई दिशा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं डॉ दीप्ति सिंह हाड़ा – बीजेपी नगर उपाध्यक्ष भोपाल : 25 मार्च का दिन मध्यप्रदेश के लिए एक विशेष अवसर लेकर आता है। यह दिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ […]