Million Thank You Airtel IPTV Special Independence Day Offer

देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट

ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश

Mumbai: स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों और पलों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने भारत को आज का रूप देने में अहम भूमिका निभाई। इस साल एयरटेल आईपीटीवी ऐसी फिल्मों और कहानियों की वॉचलिस्ट पेश कर रहा है, जिनमें साहस, त्याग, जुझारूपन और लोगों द्वारा देश की सेवा करने के अलग-अलग तरीकों की झलक मिलती है।
वॉचलिस्ट में सबसे प्रमुख है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’। यह साहस की एक सशक्त कहानी है, जो भारतीय वायुसेना की गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन और 1999 के कारगिल युद्ध में उसकी भूमिका से प्रेरित है। यह सीरीज दर्शकों को उन वायु योद्धाओं के साहस, सटीकता और बलिदान से रूबरू कराती है, जिन्होंने संघर्ष की कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा की।
यह कहानी इस इंडिपेंडेंस डे पर एयरटेल और नेटफ्लिक्स के बीच एक खास सहयोग का केंद्र भी है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के जरिए दोनों कंपनियाँ दर्शकों को भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को याद करने और उस याद के जरिए सामूहिक रूप से आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
एक देश। एक मिलियन थैंक यू
#MillionThankYou के जरिए एयरटेल और नेटफ्लिक्स देशभर के लोगों को भारतीय वायुसेना का सम्मान करने और उसके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
एयरटेल ने 10 राज्यों के 11 शहरों में ‘थैंक यू स्टेशन’ स्थापित किए हैं, जहां लोग अपने आभार संदेश साझा कर सकते हैं। जो लोग किसी स्टोर तक नहीं जा सकते, वे एयरटेल की विशेष व्हाट्सएप जर्नी के जरिए भारत में कहीं से भी इस राष्ट्रव्यापी सम्मान अभियान में शामिल हो सकते हैं। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की एक खास स्क्रीनिंग इस मिशन के पीछे मौजूद वायुसेना के असली नायकों के लिए भी आयोजित की गई।

साहस, बलिदान और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने के हौसले की कुछ और कहानियां

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के अलावा एयरटेल आईपीटीवी की इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में ऐसी फिल्में भी शामिल हैं, जो भारत के इतिहास के अलग-अलग अध्यायों के साथ उन लोगों, फैसलों और बलिदानों की कहानियां भी पेश करती हैं, जिनका देश के निर्माण में योगदान रहा है। एयरटेल आईपीटीवी पर दर्शक एक ही जगह 25 से अधिक स्ट्रीमिंग ऐप्स, 650 से अधिक लाइव टीवी चैनल और ऑन-डिमांड कंटेंट की विस्तृत लाइब्रेरी का आनन्द ले सकते हैं। एयरटेल आईपीटीवी के प्लान 699 रुपये से शुरू होते हैं।
इंडिपेंडेंस डे की आपकी खास वॉचलिस्ट में शामिल करने के लिए सात और फिल्में
भारत भाग्य विधाता – ज़ी5 • मुश्किल हालात में साहस की कहानी
26/11 मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बताती है कि जब उनके चारों ओर संकट मंडरा रहा था, तब भी कामा अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों की सेवा जारी रखी और अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटे।
पैट्रियट – ज़ी5 • राष्ट्रीय सुरक्षा की आज के दौर की कहानी
यह राजनीतिक थ्रिलर निगरानी, राजनीतिक दखल, निजता और देश की सुरक्षा से जुड़ी जटिल व्यवस्थाओं की कहानी बताती है।
मैं वापस आऊंगा – नेटफ्लिक्स • घर, यादों और बंटवारे की कहानी
1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म प्रेम और जुदाई के साथ अपनी मातृभूमि से जुड़े उस भावनात्मक रिश्ते को सामने लाती है, जो समय के साथ भी कायम रहता है।
सज्जन सिंह रंगरूट – चौपाल • कर्तव्य, साहस और बलिदान
यह पंजाबी युद्ध फिल्म प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा देने वाले एक सिख सैनिक की कहानी है। फिल्म वफादारी, कर्तव्य और युद्ध की व्यक्तिगत कीमत को सामने लाती है।
रंग दे बसंती – अमेजन प्राइम वीडियो • जब इतिहास नई पीढ़ी को प्रेरित करता है
दोस्ती और आदर्शवाद की यह सदाबहार कहानी युवाओं के एक समूह की है, जो भारत के स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर उन बातों के लिए आवाज उठाने का फैसला करते हैं, जिन पर वे विश्वास करते हैं।
अमरन – नेटफ्लिक्स • सेवा को समर्पित जीवन
मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित ‘अमरन’ कश्मीर घाटी में सेवा के दौरान उनके कर्तव्य, साहस और व्यक्तिगत बलिदान की कहानी है।
रजाकार: द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद – अहा • भारत के इतिहास का एक कम चर्चित अध्याय
यह तेलुगु पीरियड ड्रामा हैदराबाद मुक्ति आंदोलन और हैदराबाद के भारत में विलय से जुड़ी घटनाओं की कहानी सामने लाता है।
देखें। याद करें। आभार जताएं।
सैन्य साहस और देशसेवा की कहानियों से लेकर विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने के हौसले, बलिदान और लोगों के अटूट जज्बे की कहानियों तक, इस इंडिपेंडेंस डे की वॉचलिस्ट में ऐसी फिल्में शामिल हैं, जो हमें अतीत पर नजर डालने, उससे जुड़े पहलुओं पर सोचने और उन घटनाओं को याद करने का मौका देती हैं। ऑपरेशन सफेद सागर और #MillionThankYou पहल के जरिए एयरटेल और नेटफ्लिक्स दर्शकों को केवल कहानी देखने के बजाय उसके पीछे मौजूद नायकों को पहचानने और उन्हें धन्यवाद कहने का एक और मौका दे रहे हैं। इस इंडिपेंडेंस डे एयरटेल आईपीटीवी पर ऐसी कहानियां देखें, जो हमें देशसेवा, बलिदान और एकजुट होकर खड़े रहने के सही मायने याद दिलाती हैं।

×
Date : 13 August 2026 Posted By : EDITOR
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]