Mithun Chakraborty gave a controversial statement

भाजपा नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने दिया विवादास्पद बयान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता का दौरा किया । इस दौरान एक रैली में भाजपा नेता और वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक विवादास्पद बयान दिया । 74 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, एक नेता ने कहा था कि हम यहां 70% मुस्लिम हैं और हिंदू यहां 30% हैं । हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे । मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर भागीरथी में तो नहीं बहायेंगे, लेकिन तुम्हें तुम्हारी जमीन पर जरूर दफना देंगे ।
मिथुन चक्रवर्ती ने यह बयान तृणमूल नेता कबीर की टिप्पणी के बाद दिया है । मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के दौरान कबीर ने विवादास्पद टिप्पणी की थी । एक रैली में उन्होंने कथित तौर पर कहा, आप (यहां के लोगों में) 30 प्रतिशत हैं, लेकिन हम 70 प्रतिशत हैं । अगर आपको लगता है कि आप मस्जिदों को ध्वस्त कर सकते हैं और मुसलमान आराम से बैठ जाएंगे? तो आप गलत हैं । अगर मैं आप लोगों को भागीरथी में नहीं डुबो पाया, तो राजनीति छोड़ दूंगा ।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं । लेकिन ये कह रहा हूं । हम बंगाल जीतने के लिए कुछ भी करेंगे । 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में बीजेपी की सरकार आएगी । भागीरथी हमारी मां हैं । हम इसे बचाने के लिए कुछ भी करेंगे । अमित शाह के सामने ही उन्होंने कहा, हमें पैसे लेने वाले कार्यकर्ता नहीं चाहिए । अगर आप हमारे झाड़ का एक फल तोड़ोगे, तो हम आपके झाड़ का 4 फल तोड़ेंगे । इस दौरान उन्होंने बंगाल राज्य सरकार पर हिंदू समुदाय को वोट डालने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया ।
भाजपा के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में वेटरन एक्टर ने कहा, हमें लड़ने वाले लोग चाहिए । ऐसे लोग चाहिए, जो खड़े होकर कह सकें कि मुझे गोली मारो । मैं देखता हूं कि तुम्हारे पास कितनी गोलियां हैं । हमें वो लोग नहीं चाहिए, जो पैसों के लिए खड़े होते हैं ।
=========

×
Date : 29 October 2024 Posted By : EDITOR
भाजपा नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने दिया विवादास्पद बयान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]