Modi cabinet's big decision 8 new railway projects

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स के साथ 3 करोड़ आवास को मिली मंजूरी

 

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स के साथ 3 करोड़ आवास को मिली मंजूरी

New Delhi: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश रेलवे और आवास का बड़ा तोहफा दिया है।। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स के साथ 3 करोड़ आवास को मंजूरी दी है। ये आठ महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाएं आकांक्षी जिलों और आदिवासी बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में विकास के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम प्रदान करेंगी, जिनमें ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में तीन परियोजनाएं शामिल हैं।

इन रेलवे परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 24 हजार 657 करोड़ रुपये है। मोदी कैबिनेट ने इन परियोजनाओं का अनुमानित लक्ष्य साल 2030-31 रखा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन 8 बड़ी रेल परियोजनाओं से आकांक्षी जिले, आदिवासी बहुल क्षेत्र के सभी इलाकों को विकास का नया मार्ग मिलेगा। 8 रेलवे प्रोजेक्ट्स में से 3 प्रोजेक्ट सिर्फ ओडिशा के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से की हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान बताया कि देश में बीते 10 सालों में 4 करोड़ घर बने हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों को आवंटित किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से समाज में आया बड़ा परिवर्तन
प्रधानमंत्री आवास योजना से देश में एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है। 3 करोड़ घर बनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। इसके लिए मोदी कैबिनेट की ओर से 3 लाख 60 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसमें से ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घर शहरी इलाकों के लिए एक करोड़ घर बनेंगे। इन घरों में काम करने वाली महिलाओं के लिए हॉस्टल भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में PM ने किया ट्रेड डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में पीएम ने किया ट्रेड डील -यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’, किसान महाचौपाल में पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान भोपाल । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में लोकसभा में […]