Modi government should work on pollution in Delhi, we are

दिल्ली में प्रदूषण पर काम करे मोदी सरकार………हम सहयोग को तैयार

दिल्ली में प्रदूषण पर काम करे मोदी सरकार………हम सहयोग को तैयार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन सोमवार को हंगामेदार रहा है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग फिर उठा दी। उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण को गंभीरता से लेने और इसके सुधार के लिए काम करने की बात कही। प्रियंका गांधी ने कहा, संसद सत्र में एसआईआर, प्रदूषण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। देश में इनदिनों एसआईआर का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है। यह लोकतंत्र के लिए काफी अहम है। एसआईआर की प्रक्रिया में क्या चीजें की जा रही हैं? चाहे चुनाव की स्थिति हो या एसआईआर, ये देश के लिए बहुत बड़े मुद्दे हैं। इन पर संसद में चर्चा करनी चाहिए न कि कोई ड्रामा होना चाहिए। दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली की हालत शर्मनाक है। हमें राजनीति को किनारे रखकर एडमिनिस्ट्रेटिव, पॉलिटिकल, सिविल सोसाइटी और ज्यूडिशियल को एक साथ लाकर सख्त एक्शन लेना चाहिए। यहां 22 लाख बच्चों के फेफड़ों को बहुत नुकसान पहुंचा है। बुजुर्ग लोग अस्थमा और सांस की दूसरी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। कई हॉस्पिटल भरे हुए हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। हम मोदी सरकार को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग उठा दी। उन्होंने कहा, जिस तरह से चुनाव आयोग के जरिए पूरी वोटर लिस्ट को एक खास नाम से बदला जा रहा है, उससे पूरे देश में परेशानी हो रही है। लोग सुसाइड कर रहे हैं और पूरा सिस्टम दबाव में है। अगर पार्लियामेंट इन मामलों पर चर्चा नहीं करेगी, तब कौन करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]