Modi-Modi chants echoed in Melbourne amidst the cold

मेलबर्न में PM मोदी का ठंड के बीच गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

मेलबर्न में PM मोदी का ठंड के बीच गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही PM मोदी का MEGA Welcome

मेलबर्न की ठंड के बीच भारतीय समुदाय की गर्मजोशी अविस्मरणीय : प्रधानमंत्री मोदी

Mumbai: ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेलबर्न का मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय का स्नेह और अपनापन हमेशा यादगार रहेगा।
भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
बुधवार को बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग प्रधानमंत्री मोदी के होटल के बाहर एकत्र हुए। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मेलबर्न का मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय की ओर से मिला गर्मजोशी भरा स्वागत वास्तव में अविस्मरणीय है। भारत के प्रति उनका स्नेह और अटूट जुड़ाव हमेशा गर्व और खुशी का विषय है। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियन-इंडिया ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत ‘मां तुझे सलाम’ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति ने दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने में संगीत की भूमिका को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह प्रस्तुति गीत की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाती है।
डिड्ज़ेरिडू और तबले की जुगलबंदी की तारीफ
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक वाद्य यंत्र डिड्ज़ेरिडू और भारत के तबले की संयुक्त प्रस्तुति की भी सराहना की। उन्होंने इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों की कथक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की बढ़ती लोकप्रियता देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई।
भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिलेगा नया बल
इंडोनेशिया से मेलबर्न पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) को नया बल देगा। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ वार्ता को लेकर उत्साहित हैं और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे, जो दोनों देशों की साझेदारी का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
गुरुवार को होगी द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इमरान खान को शुक्रवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अडियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इमरान खान को शुक्रवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अडियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया UNN: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान को गुरुवार देर रात रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के […]

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]