Modi on a 2-day US visit from February 12

मोदी 12 फरवरी से 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर: दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात होगी

नई दिल्ली: पीएम मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के न्योते पर अमेरिका जा रहे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली मुलाकात होगी। मोदी फ्रांस की यात्रा खत्म करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। वे 14 फरवरी तक रहेंगे। पीएम इस दौरान अमेरिकी बिजनेसमैन और भारतवंशी समुदाय से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 27 जनवरी को बातचीत हुई थी। ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली बार था जब दोनों ने बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने खुलासा किया था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं। भारत के साथ व्यापार घाटा कम करना चाहते हैं ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कहा था कि भारत को और ज्यादा अमेरिकी सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी इक्विपमेंट्स) खरीदने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार उचित तरीके से होना चाहिए। यानी कि ट्रम्प चाहते हैं कि व्यापार घाटा अमेरिका का नहीं होना चाहिए।
भारत अमेरिका के बड़े निर्यातकों में से एक है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2023-24 में अमेरिका को 77.5 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया था। वहीं, अमेरिका ने भारत को 42.2 बिलियन डॉलर का सामान बेचा था। ऐसे में अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 35.3 बिलियन डॉलर का है। ट्रम्प इसी व्यापार घाटे को संतुलन में लाना चाहते हैं।
कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के मद्देनजर, व्यापार पर बातचीत और भी ज्यादा अहम हो गई है। भारतीय पक्ष ने पहले ही अमेरिका से ज्यादा से ज्यादा एनर्जी खरीदने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही भारत ने विदेश से आने वाले कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी कम कर दिया है जिससे अमेरिकी कंपनियों को फायदा हो सकता है।

×
Date : 08 February 2025 Posted By : EDITOR
मोदी 12 फरवरी से 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर: दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात होगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]