Monsoon in Delhi NCR expected around June 30

Monsoon 2024 Latest Update : दिल्ली-एनसीआर में मानसून 30 जून के आसस पा, IMD का Latest Update

 

Monsoon 2024 Latest Update : दिल्ली-एनसीआर में मानसून 30 जून के आसस पा, IMD का Latest Update

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं, जिससे लोग पसीनों से तर-बतर हैं। लू ने उन्हें घरों के अंदर कैद कर रखा है। राजधानी में कब से राहत के बादल बरसेंगे? इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया। मानसून कब दस्तक देगा? इसे लेकर तारीख सामने आ गई है। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर बाद बादलों की आवाजाही देखने को मिली और देर रात धूल भरी आंधी चली।
राजधानी में 30 जून को दस्तक देगा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को भविष्यवाणी की कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून के 30 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों की भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन आज गर्मी की स्थिति में हल्का सुधार हुआ।
बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि बिहार में बारिश की गतिविधि देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 2 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा कि राजधानी और उसके आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
21-22 जून को आगे बढ़ेगे Monsoon
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून केरल से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गया। मुंबई से टकराने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमा हो गया था, लेकिन अब फिर ये गति पकड़ रहा है। मानसून 21-22 जून को आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके तहत तटीय महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा सहित मध्य महाराष्ट्र में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]