Most of the major airports in the country are closed

देश के अधिकांश बड़े एयरपोर्ट बंद, 10 मई तक नहीं उड़ेंगे यात्री विमान

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर कई जरुरी कदम उठाए है। देश के अधिकांश बड़े एयरपोर्ट 10 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं, अब इन एयरपोर्ट से केवल सेना के विमान ही उड़ेंगे। खबर लिखे जाने तक 11 एयरपोर्ट बंद किए गए थे इसके बाद अन्य को भी बंद किए जाने की संभावना है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भुज, श्रीनगर, जामनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़ और धर्मशाला सहित 11 एयरपोर्ट बंद किए गए है। भारत पाक सीमा से करीब 250 किमी दूर चंडीगढ़ एयरपोर्ट में किसी भी यात्री को एयरपोर्ट जाने की इजाजत नहीं है। केवल एयरपोर्ट स्टाफ ही आईडी कार्ड दिखाकर एंट्री कर सकता है। पंजाब पुलिस ने पूरी तरह से एयरपोर्ट से 1 किलोमीटर दूर नाकेबंदी कर दी है। वहीं, एयरपोर्ट पर यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल की गई है। चंडीगढ़ से मुंबई यात्रा करने वाले एक यात्री ने बातचीत की और बताया कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है, लेकिन एयरलाइंस ने दिल्ली से हमारी फ्लाइट मुंबई की करवा दी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर टैक्सी चालक भारी भरकम किराया वसूल कर रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और लगाम लगनी चाहिए। यात्रियों ने कहा कि हम पूरी तरह से देश हैं और सरकार के साथ खड़े हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते उत्तर भारत में अब तक हिमाचाल प्रदेश के धर्मशाला का गग्गर एयरपोर्ट, चंडीगढ़, अमृतसर, श्रीनगर और लेह एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में हवाई सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों ने अपनी यात्रियों को एडवायजरी जारी की है।

×
Date : 08 May 2025 Posted By : EDITOR
देश के अधिकांश बड़े एयरपोर्ट बंद, 10 मई तक नहीं उड़ेंगे यात्री विमान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]