mp handed over the flag of Rahul Gandhi Nyaya Yatra to Rajasthan

MP: राहुल गांधी की न्याय यात्रा का ध्वज मप्र ने राजस्थान को सौंपा

 

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन सैलाना में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की उपस्थिति में सेवादल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर हुआ। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने राजस्थान इकाई को न्याय यात्रा का ध्वज सौंपा। इसके साथ ही यात्रा का गुरुवार को राजस्थान में प्रवेश हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने दो मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। उसके बाद यह यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राघोगढ़, उज्जैन, देवास, धार और रतलाम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर रोड-शो, जनसभाएं आयोजित की गई। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा छह दिनों तक रही। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों, आमजनों, मीडिया के साथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पांच न्याय को लेकर निकाली जा रही यात्रा को प्रदेश में भारी स्नेह और सम्मान मिला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका में रहकर जनता की लड़ाई लड़ रही है। हम जनहित के मुद्दों को सदन से सड़क तक उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]