mp public relations officers on strike across the state

MP Jansampark : प्रदेशभर में जनसंपर्क अधिकारी पेन डाउन पर

MP Jansampark : प्रदेशभर में जनसंपर्क अधिकारी पेन डाउन पर..

Public Relation Department MP : राप्रसे के अधिकारी की पदस्थापना के विरोध में जनसंपर्क अधिकारी प्रदेशभर में हड़ताल पर

क्या है मामला ? सामान्य प्रशासन विभाग ने कल जनसंपर्क विभाग (Public Relation Department MP) में दो नई पदस्थापना के आदेश जारी किए थे। पहला आदेश जनसंपर्क आयुक्त रह चुके अनुपम राजन को विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने का अतिरिक्त प्रभार संबंधी था तो दूसरा आदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी गणेश जायसवाल की पदस्थापना का था।

भोपाल। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग (Public Relation Department MP) में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की पदस्थापना के विरोध में जनसंपर्क अधिकारी प्रदेशभर में हड़ताल पर हैं। भोपाल मुख्यालय से लेकर सभी जिलों में कामकाज ठप कर दिया गया। संभाग और जिलों की हर शाखा में फाइल मूवमेंट, प्रेस नोट, कवरेज, फोटो रिलीज सबकुछ बंद है. सबसे बड़ा एस्कलेशन यह है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की समाचार कटिंग भी विभाग से जारी नहीं किया जाएगा
राज्य शासन द्वारा नर्मदापुरम संभाग में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश जायसवाल को जनसंपर्क संचालनालय में अपर संचालक के पद पर पदस्थ करने का जमकर विरोध हो रहा है। आदेश जारी होने के कुछ ही घंटों के बाद गुरुवार सुबह भोपाल स्थित जनसंपर्क संचालनालय सहित पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अधिकारी (Public Relation Department MP) और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिसके चलते विभागीय कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। हड़ताल पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि विरोध के चलते सरकार ने फिलहाल गणेश जायसवाल की रिलीविंग रोक दी है, लेकिन पदस्थापना आदेश वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आदेश निरस्त नहीं होता, काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
हालांकि, शाम को अफसरों आयुक्त के साथ चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित कर दी। मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष पंकज मित्तल का कहना है कि हड़ताल स्थगित नहीं हुई है। सभी पेन डाउन कर बैठे हैं।
डायरेक्टरेट के बाहर नारेबाजी
गुरुवार सुबह से ही जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी परिसर के बाहर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों ने कहा कि निर्णय वापस होने तक हम अपने कार्यस्थलों पर नहीं लौटेंगे। जानकारी के अनुसार विरोध की मुख्य वजह जनसंपर्क विभाग में दूसरे विभागों के अफसरों की पोस्टिंग है। कर्मचारियों का कहना है कि जायसवाल की नियुक्ति विभागीय अधिकार और उनकी वरिष्ठता को कमजोर करेगी, इसलिए यह निर्णय स्वीकार्य नहीं है।

आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग
मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ ने आयुक्त जनसंपर्क को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जनसंपर्क विभाग में पदस्थापना विभागीय अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। ज्ञापन में साफ लिखा गया है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में कार्य पूरी तरह ठप रखा जाएगा।

×
Date : 27 November 2025 Posted By : EDITOR
MP Jansampark : प्रदेशभर में जनसंपर्क अधिकारी पेन डाउन पर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]