Mrunal Thakur dances on Vicky's latest viral track Tauba Tauba

विक्की के लेटेस्ट वायरल ट्रैक तौबा तौबा पर थिरकी मृणाल ठाकुर

 

Mumbai: हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी दोस्तों के साथ विक्की कौशल के लेटेस्ट वायरल ट्रैक तौबा तौबा पर थिरक रही हैं। इस डांस वीडियो को वैनिटी वैन में शूट किया गया है, जो मोनोक्रोम है। मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये डांस वीडियो अपलोड किया। मृणाल ने टैंक टॉप और जॉगर्स पहने हुए हैं और वह तौबा तौबा गाने पर विक्की के हुक स्टेप्स की कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहीं। मृणाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, विक्की कौशल… नहीं आ रहा है यार… तुम इसमें कितने अच्छे हो… कुशा कपिला बहन सिखा दे प्लीज। वीडियो में सोशल मीडिया की जानी मानी शख्सियत और एक्ट्रेस कुशा तौबा तौबा पर विक्की के हुक स्टेप्स को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म कर रही है। कुशा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर मृणाल की पोस्ट शेयर की और लिखा, बहुत बढ़िया मृणाल ठाकुर… एकदम यही है।तौबा तौबा गाना विक्की की आने वाली फिल्म बैड न्यूज का गाना है। इस ट्रैक को करण औजला ने लिखा और गाया है। बैड न्यूज में विक्की कौशल के अलावा, तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी लीड रोल में है। यह हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट है, लेकिन बच्चे का बाप कौन है, इसको लेकर कन्फ्यूजन में हैं। जब यह बात वह विक्की कौशल को बताती हैं, तो वह काफी खुश होते है कि वह पापा बनने वाले हैं।

×
Date : 17 July 2024 Posted By : EDITOR
विक्की के लेटेस्ट वायरल ट्रैक तौबा तौबा पर थिरकी मृणाल ठाकुर
News Image

 

Mumbai: हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपना एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी दोस्तों के साथ विक्की कौशल के लेटेस्ट वायरल ट्रैक तौबा तौबा पर थिरक रही हैं। इस डांस वीडियो को वैनिटी वैन में शूट किया गया है, जो मोनोक्रोम है। मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये डांस वीडियो अपलोड किया। मृणाल ने टैंक टॉप और जॉगर्स पहने हुए हैं और वह तौबा तौबा गाने पर विक्की के हुक स्टेप्स की कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहीं। मृणाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, विक्की कौशल... नहीं आ रहा है यार... तुम इसमें कितने अच्छे हो... कुशा कपिला बहन सिखा दे प्लीज। वीडियो में सोशल मीडिया की जानी मानी शख्सियत और एक्ट्रेस कुशा तौबा तौबा पर विक्की के हुक स्टेप्स को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म कर रही है। कुशा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर मृणाल की पोस्ट शेयर की और लिखा, बहुत बढ़िया मृणाल ठाकुर... एकदम यही है।तौबा तौबा गाना विक्की की आने वाली फिल्म बैड न्यूज का गाना है। इस ट्रैक को करण औजला ने लिखा और गाया है। बैड न्यूज में विक्की कौशल के अलावा, तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी लीड रोल में है। यह हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट है, लेकिन बच्चे का बाप कौन है, इसको लेकर कन्फ्यूजन में हैं। जब यह बात वह विक्की कौशल को बताती हैं, तो वह काफी खुश होते है कि वह पापा बनने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Shreya Ghoshal and Sonu Nigam Reunite to Bring Romance to Life With ‘Tujh Mein Basi Meri Jaan’ From Prahaar, Featuring Rajkummar Rao & Wamiqa Gabbi

📰 Generate e-Paper Clip Shreya Ghoshal and Sonu Nigam Reunite to Bring Romance to Life With ‘Tujh Mein Basi Meri Jaan’ From Prahaar, Featuring Rajkummar Rao & Wamiqa Gabbi   Mumbai: The much-loved musical duo of Shreya Ghoshal and Sonu Nigam reunites with ‘Tujh Mein Basi Meri Jaan’, a soulful romantic track from Prahaar – […]

Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman”

📰 Generate e-Paper Clip Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman” Mumbai: Writer-director Vishal Chaturvedi, speaking at a press conference in Hyderabad, opened up about ‘Hanuman Ansh’s Telugu release and the overwhelming demand from Telugu audiences. He said, “Hyderabad is the land of Hanuman. Whenever I come to Hyderabad […]