Muhurat Trading 2024 Market saw a boom

Muhurat Trading 2024: बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक चढ़कर हुआ बंद

Mumbai:  दीवाली के अवसर पर शेयर बाजार में स्पेशल सेशन होता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। आज यह ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चला। इससे पहले बाजार में 15 मिनट का प्री-ओपनिंग सेशन रहा था। जानकारी के अनुसार बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 0.80 फीसदी या 634.69 अंक की बढ़त के साथ 80,023.75 अंक पर कारोबार किया। वहीं, निफ्टी ने 0.42 फीसदी या 101.30 अंक चढ़कर 24,306.65 अंक पर कारोबार किया। बता दें शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 68 साल पुरानी परंपरा है। हर सार दिवाली पर एक घंटे का स्पेशल सेशन के लिए बाजार खोला जाता था। बता दें पिछली साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में निफ्टी में 100.20 अंक की बढ़त आई थी।
जानकारी के अनुसार निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में एमएंडएम, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, टाइटन कंपनी, इंडसइंड बैंक के शेयरों ने बढ़त के साथ ट्रेंड किया। इसके अलावा ब्रिटानिया, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और एचयूएल के शेयर में मामूली गिरावट देखने को मिली। वहीं, आज कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी ब्रिकी की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आइशर मोटर्स के तेजी के साथ कारोबार किया।
क्या होता है मुहूर्त ट्रेड्रिंग ?
दिवाली पर हिंदू कैलेंडर की शुरुआत होती है। इस नव संवत के मौके पर ही शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है। इसमें इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और करेंसी डेरिवेटिव्स जैसे कई सेगमेंट में ट्रेडिंग होती है। बता दें आज मुहूर्त ट्रेड्रिंग में सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक चढ़कर बंद हुआ।

×
Date : 02 November 2024 Posted By : EDITOR
Muhurat Trading 2024: बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक चढ़कर हुआ बंद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]