Mukesh Ambani did not take salary even this year

मुकेश अंबानी ने इस साल भी नहीं लिया वेतन, 3 साल से बिना सैलरी के कर रहे हैं काम

 

नई दिल्ली। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल कोई सैलरी नहीं ली। उन्हें फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए कोई सैलरी नहीं मिली है। इस तरह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पिछले तीन साल से बिना किसी वेतन के अपनी कंपनी में काम कर रहे हैं। कोविड महामारी के चलते जब अर्थव्यवस्था और बिजनेस प्रभावित हो रहे थे, तब कंपनी हित में मुकेश अंबानी ने स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में अंबानी का पारिश्रमिक शून्य था। अंबानी ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद जून 2020 से अपना वेतन ना लेने का फैसला किया था। कोरोना की शुरुआत से पहले तक अंबानी को सालाना 15 करोड़ रुपए सैलरी मिल रही थी। साल 2008-09 से लेकर 2019-20 तक 15 करोड़ रुपए ही वेतन लिया था। अंबानी ने अपना वेतन इसी आंकड़े पर सीमित कर रखा था। उनकी सैलरी पिछले लगातार 12 सालों से इसी स्तर पर थी। हालांकि कंपनी में कई लोगों की सैलरी उनसे कहीं ज्यादा है। विगत तीन वर्षों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका के लिए मुकेश अंबानी ने वेतन के अलावा किसी भी प्रकार के भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक ऑप्शनंस का लाभ भी नहीं लिया। इससे पहले व्यक्तिगत उदाहरण पेश करते हुए अंबानी ने अपनी सैलरी 15 करोड़ रुपए तक सीमित कर दी थी। वे 2008-09 से 15 करोड़ की सैलरी ले रहे थे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी 95.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.96 अरब डॉलर की तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वित्तीय, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कौशल को आवश्यक जीवन कौशल बनाने पर दिया ज़ोर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वित्तीय, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कौशल को आवश्यक जीवन कौशल बनाने पर दिया ज़ोर Mumbai: भारत युवा आबादी के लिहाज़ से विश्व में सबसे आगे है। फिर भी, हर साल लाखों युवा भारतीयों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह नहीं होता कि रोज़गार कैसे […]