Mukesh Ambani went to Sonia Gandhi's house and invited wedding

सोनिया गांधी के घर जाकर मुकेश अंबानी ने दिया बेटे की शादी में आने का न्योता

 

नई दिल्लीः उद्योगपति मुकेश अंबानी आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे और उन्हें बेटे के विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने अंबानी उनके घर पर गए थे। उन्होंने बताया की अंबानी करीब 45 मिनट तक सोनिया गांधी के आवास पर रहे। अंबानी के 10 जनपद पहुंचने को लेकर जैसे ही पत्रकारों को खबर लगी तो कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कई पत्रकार और छायाकार सोनिया गांधी के आवास के बाहर खड़े हो गए। इसी बीच दो कारें सोनिया गांधी के आवास से बाहर आती दिखाई दी। बताया गया कि एक कार में अंबानी हैं जो सोनिया गांधी और उनके पुत्र तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रण देने गए थे। उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई को है और इसमें करीब 1000 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में PM ने किया ट्रेड डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में पीएम ने किया ट्रेड डील -यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’, किसान महाचौपाल में पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान भोपाल । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में लोकसभा में […]