Mukesh Ambani's Reliance Industries suffers huge loss in two days

शेयर बाजार में गिरावट, Mukesh Ambani की Reliance Industries को दो दिन में तगड़ा नुकसान

 

Mumbai: पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में गिरावट जारी है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जबकि मंगलवार को भी मामूली गिरावट जारी रही। इस गिरावट में कई दिग्गज कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर गए। रिलांयस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में सोमवार और मंगलवार दोनों दिन गिरावट आई। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब 80 हजार करोड़ रुपए कम हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जिससे यह 2,956.70 रुपए पर पहुंच गया। मंगलवार को भी यह ट्रेंड जारी रहा और शेयर 0.89 फीसदी गिरकर 2,929 रुपए पर आ गया। घट गया कंपनी का मार्केट कैप
दो दिन की गिरावट से रिलांयस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप करीब 80 हजार करोड़ रुपए तक हो गया। सोमवार को 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में करीब 67 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ कंपनी की मार्केट कैप 19.98 लाख करोड़ रुपए रह गया। वहीं मंगलवार को इसमें करीब 12 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई। ऐसे में इन दो दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 79 हजार करोड़ रुपए कम हो गया। अभी कंपनी का मार्केट कैप 19.82 लाख करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आरबीआई ने AU SFB के यूनिवर्सल बैंक ट्रांज़िशन की ओर बढ़ने के लिए NOFHC मानकों में ढील दी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आरबीआई ने AU SFB के यूनिवर्सल बैंक ट्रांज़िशन की ओर बढ़ने के लिए NOFHC मानकों में ढील दी AU स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक के यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक की इन-प्रिंसिपल मंजूरी पर अद्यतन मुंबई : AU स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक (AU SFB) ने 7 मार्च को किए गए […]