multiverse mahavtar cinematic universe 7 films

7 फिल्में, 1 यूनिवर्स, अनगिनत कहानियां, ‘महावतार यूनिवर्स’ का मेकर्स ने किया ऐलान

7 फिल्में, 1 यूनिवर्स, अनगिनत कहानियां, ‘महावतार यूनिवर्स’ का मेकर्स ने किया ऐलान

भगवान विष्णु के अवतारों पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने किया ऐलान

Mumbai: होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो अगले एक दशक तक चलेंगी। इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा से 2025 में होगी और अंत महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ 2037 में होगा।

ऑफिशियल रिलीज़ कैलेंडर कुछ इस तरह तय किया गया है:

★ महावतार नरसिंह – 2025
★ महावतार परशुराम – 2027
★ महावतार रघुनंदन – 2029
★ महावतार द्वारकाधीश – 2031
★ महावतार गोकुलानंद – 2033
★ महावतार कल्कि पार्ट 1 – 2035
★ महावतार कल्कि पार्ट 2 – 2037

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा, “हम क्लीन प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स जैसे दमदार साथियों के साथ मिलकर भारत की विरासत को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अंदाज़ में लाने जा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।” उन्होंने आगे कहा, “यह आध्यात्मिक और भव्य अनुभव महावतार यूनिवर्स के दशावतारों से शुरू होगा… अब भारत दहाड़ेगा!”
प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने खुशी जताते हुए कहा,
“अब तो बस शुरुआत है, हमारी कहानियां जैसे परदे पर जिंदा हो जाएंगी, सोचकर ही जोश आ रहा है! तैयार हो जाइए एक दमदार और ज़बरदस्त सिनेमाई सफर के लिए!”
होम्बले फिल्म्स की ओर से जारी एक ऑफिशियल बयान में स्पोक्सपर्सन द्वारा कहा गया है, “होम्बले फिल्म्स में हमारा मानना है कि कहानी कहने की ताकत समय और सीमाओं से परे होती है।” यह भी कहा है कि “महावतार के ज़रिए हम भगवान विष्णु के पावन अवतारों को शानदार एनीमेशन में दिखाने जा रहे हैं। ये कोई आम फिल्म सीरीज़ नहीं है, बल्कि हमारी तरफ से भारत की आध्यात्मिक परंपरा को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं रहेगा, बल्कि इसे कई प्लेटफॉर्म पर लोगों से जोड़ने की तैयारी हो रही है। कॉमिक्स, मजेदार वीडियो गेम, डिजिटल कहानियों और खास कलेक्शन आइटम्स के ज़रिए लोग इन प्राचीन कहानियों से नए और दिलचस्प तरीके से जुड़ पाएंगे। चाहे वो ग्राफिक किताबों के रूप में हों या ऐसे गेम्स जहां आप खुद कहानी का हिस्सा बन सकें और इस तरह से हर जगह महावतार की झलक मिलेगी। इसका मकसद एक ऐसा भावनाओं से भरा संसार बनाना है, जो आज के बच्चों, बड़ों यानी सभी को पसंद आए और भारत की आध्यात्मिक परंपरा को नए अंदाज़ में सबके सामने ला सके।
महावतार नरसिंह का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर ये साझेदारी एक भव्य सिनेमाई अनुभव को दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में है।बेहद दमदार विजुअल्स, भारतीय संस्कृति की गहराई, शानदार मेकिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ ये फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। महावतार नरसिंह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रस्तुति है जो आज की पीढ़ी को भारत की प्राचीन विरासत से जोड़ने का काम करेगी। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

×
Date : 26 June 2025 Posted By : EDITOR
7 फिल्में, 1 यूनिवर्स, अनगिनत कहानियां, ‘महावतार यूनिवर्स’ का मेकर्स ने किया ऐलान
News Image

7 फिल्में, 1 यूनिवर्स, अनगिनत कहानियां, 'महावतार यूनिवर्स' का मेकर्स ने किया ऐलान

भगवान विष्णु के अवतारों पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने किया ऐलान

Mumbai: होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो अगले एक दशक तक चलेंगी। इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा से 2025 में होगी और अंत महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ 2037 में होगा।

ऑफिशियल रिलीज़ कैलेंडर कुछ इस तरह तय किया गया है:

★ महावतार नरसिंह – 2025
★ महावतार परशुराम – 2027
★ महावतार रघुनंदन – 2029
★ महावतार द्वारकाधीश – 2031
★ महावतार गोकुलानंद – 2033
★ महावतार कल्कि पार्ट 1 – 2035
★ महावतार कल्कि पार्ट 2 – 2037

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा, "हम क्लीन प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स जैसे दमदार साथियों के साथ मिलकर भारत की विरासत को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अंदाज़ में लाने जा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।" उन्होंने आगे कहा, "यह आध्यात्मिक और भव्य अनुभव महावतार यूनिवर्स के दशावतारों से शुरू होगा... अब भारत दहाड़ेगा!"
प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने खुशी जताते हुए कहा,
"अब तो बस शुरुआत है, हमारी कहानियां जैसे परदे पर जिंदा हो जाएंगी, सोचकर ही जोश आ रहा है! तैयार हो जाइए एक दमदार और ज़बरदस्त सिनेमाई सफर के लिए!"
होम्बले फिल्म्स की ओर से जारी एक ऑफिशियल बयान में स्पोक्सपर्सन द्वारा कहा गया है, "होम्बले फिल्म्स में हमारा मानना है कि कहानी कहने की ताकत समय और सीमाओं से परे होती है।" यह भी कहा है कि "महावतार के ज़रिए हम भगवान विष्णु के पावन अवतारों को शानदार एनीमेशन में दिखाने जा रहे हैं। ये कोई आम फिल्म सीरीज़ नहीं है, बल्कि हमारी तरफ से भारत की आध्यात्मिक परंपरा को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं रहेगा, बल्कि इसे कई प्लेटफॉर्म पर लोगों से जोड़ने की तैयारी हो रही है। कॉमिक्स, मजेदार वीडियो गेम, डिजिटल कहानियों और खास कलेक्शन आइटम्स के ज़रिए लोग इन प्राचीन कहानियों से नए और दिलचस्प तरीके से जुड़ पाएंगे। चाहे वो ग्राफिक किताबों के रूप में हों या ऐसे गेम्स जहां आप खुद कहानी का हिस्सा बन सकें और इस तरह से हर जगह महावतार की झलक मिलेगी। इसका मकसद एक ऐसा भावनाओं से भरा संसार बनाना है, जो आज के बच्चों, बड़ों यानी सभी को पसंद आए और भारत की आध्यात्मिक परंपरा को नए अंदाज़ में सबके सामने ला सके।
महावतार नरसिंह का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर ये साझेदारी एक भव्य सिनेमाई अनुभव को दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में है।बेहद दमदार विजुअल्स, भारतीय संस्कृति की गहराई, शानदार मेकिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ ये फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। महावतार नरसिंह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रस्तुति है जो आज की पीढ़ी को भारत की प्राचीन विरासत से जोड़ने का काम करेगी। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]