Mumbai BEST bus service Girgaon Lalbaug Parel Ganeshotsav

Mumbai: गणेशोत्सव में गिरगांव, लालबाग-परळ के लिए बेस्ट की विशेष बस सेवा

14 से 24 सितंबर तक रात में अतिरिक्त बसें चलेंगी

मुंबई: गणेशोत्सव के दौरान गिरगांव, लालबाग और परळ इलाके में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं की सुविधा और रात के समय आवागमन को आसान बनाने के लिए बेस्ट ने कुलाबा से इन प्रमुख गणेशोत्सव स्थलों के बीच विशेष बस सेवा शुरू की है।
बेस्ट के मुताबिक, 14 से 24 सितंबर के बीच रात के समय कुलाबा से गिरगांव, लालबाग, परळ और दादर होते हुए उत्तर-पश्चिम मुंबई की ओर जाने वाले विभिन्न बस मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विसर्जन के बाद बढ़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
बेस्ट प्रशासन के अनुसार गौरी-गणपति विसर्जन के बाद सार्वजनिक गणपति मंडलों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होती है। दिन के समय बसों की पर्याप्त उपलब्धता रहती है, लेकिन रात में बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रात के समय अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
इन मार्गों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
गणेशोत्सव के दौरान रात में कुलाबा क्षेत्र से गिरगांव, लालबाग, परळ और दादर होते हुए उत्तर-पश्चिम मुंबई की ओर जाने वाले A-4, A-8, A-21, A-25, A-42, A-44, 51, 64, 66 और 69 बस मार्गों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई गई हैं।बेस्ट ने बताया कि सार्वजनिक गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्नi गणेश मंडलों की आकर्षक सजावट और सामाजिक संदेश भी लोगों को आकर्षित करते हैं। मुंबई और पुणे के सार्वजनिक गणेशोत्सव को देखने के लिए देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
रात के समय अतिरिक्त बसें चलाई जाने से गिरगांव, लालबाग, परळ और दादर इलाके में गणपति दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को देर रात घर लौटने में सुविधा मिलेगी। बेस्ट के इस विशेष इंतजाम से गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने की भी उम्मीद है।

×
Date : 16 September 2026 Posted By : EDITOR
Mumbai: गणेशोत्सव में गिरगांव, लालबाग-परळ के लिए बेस्ट की विशेष बस सेवा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी का 76वां जन्मदिन, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज!

📰 Generate e-Paper Clip PM मोदी का 76वां जन्मदिन, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज! नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए विशेष आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण […]