Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026

MI vs RCB IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

MI vs RCB IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

MI vs RCB LIVE score, IPL 2026 20th Match Scorecard

रजत पाटीदार ने 53 और विराट कोहली ने 50 रन की पारी खेली

UNN: आईपीएल 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। 240 रन के जवाब में मुंबई ने 20 ओवर खेलकर 5 विकेट पर 222 रन बनाए। अंत में शेरफेन रदरफर्ड ने अकेले लड़ाई लड़ी और 31 गेंद पर 71 रन की साहसी पारी खेली। उन्होंने एक चौका और 9 छक्के लगाए, लेकिन यह पारी बेकार गई और मुंबई को लगातार सीजन की तीसरी हार चौथे मैच में मिली। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और बड़ा स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। फिल साल्ट ने 78, रजत पाटीदार ने 53 और विराट कोहली ने 50 रन की पारी खेली थी। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए थे। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर और शार्दुल को 1-1 विकेट मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये महाविद्यालयीन और विद्यालयीन छात्राओं के लिए तीन शिक्षण संस्थाओं में नई सौगात बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव योजना में मध्यप्रदेश की बहनों […]

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]