Murasu’s Fierce Form Schools and Colleges Closed in Andhra

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इस चक्रवात के कारण कई तटीय राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, उड़ानों पर असर पड़ा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुरासु के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार रात 11.30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो झोकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। चक्रवात के आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंचने के कारण विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और तिरुपति हवाई अड्डों पर 19 घरेलू उड़ानें रद कर दी गईं। विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक एम. लक्ष्मी कांता रेड्डी ने बताया कि इंडिगो ने 10 और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 2 उड़ानें रद की हैं। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर 4 उड़ानें, जबकि तिरुपति हवाई अड्डे पर 3 उड़ानें रद की गईं।

×
Date : 03 November 2026 Posted By : EDITOR
मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF
News Image

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इस चक्रवात के कारण कई तटीय राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, उड़ानों पर असर पड़ा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुरासु के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार रात 11.30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो झोकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। चक्रवात के आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंचने के कारण विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और तिरुपति हवाई अड्डों पर 19 घरेलू उड़ानें रद कर दी गईं। विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक एम. लक्ष्मी कांता रेड्डी ने बताया कि इंडिगो ने 10 और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 2 उड़ानें रद की हैं। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर 4 उड़ानें, जबकि तिरुपति हवाई अड्डे पर 3 उड़ानें रद की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

The Park Indore: द पार्क इंदौर में सजेगा पंजाबी जायकों का खास उत्सव ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’

📰 Generate e-Paper Clip The Park Indore :  द पार्क इंदौर में सजेगा पंजाबी जायकों का खास उत्सव ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ • 29 नवंबर तक एपिसेंटर में मिलेगा पंजाबी स्वाद • तंदूरी व्यंजनों से लेकर पारंपरिक ग्रेवी तक मिलेगा पंजाब के स्वाद का अनुभव इंदौर। पंजाबी खानपान के शौकीनों के लिए शहर में खास फूड […]

सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप

📰 Generate e-Paper Clip सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में ‘कॉकरेच आंदोलन’ […]