Musk lost $22.2 billion in a single day

अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव, मस्क ने एक ही दिन में गंवाए 22.2 अरब डॉलर

अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव, मस्क ने एक ही दिन में गंवाए 22.2 अरब डॉलर

Mumbai: दुनिया के अरबपतियों की सूची में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को इस साल का सबसे बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी संपत्ति एक ही दिन में 22.2 अरब डॉलर घट गई। दूसरी ओर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, जिससे वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, पहले इस स्थान पर काबिज मार्क जुकरबर्ग अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर क्रैश
मंगलवार को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर क्रैश हो गए। वॉल स्ट्रीट में टेस्ला के शेयर 8.39 प्रतिशत लुढ़क गए। इससे इसका मार्केट कैप नवंबर के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे चला गया। क्योंकि, जनवरी में मस्क की कंपनी की कार टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई थी। यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने बताया कि यूरोप में टेस्ला की बिक्री में 45% की गिरावट आई, जबकि यूरोप में ईवी की कुल बिक्री में 37% की बढ़ोतरी हुई। इसका असर मस्क के नेटवर्थ पर भी पड़ा और उनकी दौलत एक ही दिन में 22.2 अरब डॉलर कम होकर 358 अरब डॉलर रह गई।
बेजोस बने अरबपति नंबर दो
दूसरी ओर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति में वैसे तो मामूली बढ़त देखने को मिली लेकिन उनकी रैंकिंग में बड़ा फायदा देखने को मिला। अब बेजोस 233 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं।
मार्क जुकरबर्ग को भी लगा झटका
एक दिन पहले तक दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग काबिज थे। मंगलवार को उनकी संपत्ति में 3.67 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इससे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान नीचे सरक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ में कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना […]

AI Impact Summit 2026: जनता के लिए हो एआई का इस्तेमाल: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱AI Impact Summit 2026 इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: जनता के लिए हो एआई का इस्तेमाल: PM मोदी नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता […]