My excitement and love for cricket will never diminish Kartik Aryan

डिज़्नी+ हॉटस्टार : क्रिकेट के प्रति मेरा रोमांच और प्यार कभी कम नहीं होगा – कार्तिक आर्यन

 

आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप अभियान, ‘फ्री फॉर ऑल, हर मैच हर बॉल’ के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ सहयोग करने के बाद कार्तिक आर्यन ने कहा, “क्रिकेट के प्रति मेरा रोमांच और प्यार कभी कम नहीं होगा”
डिज़्नी+हॉटस्टार मोबाइल पर आगामी आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की स्ट्रीमिंग लाइव और निशुल्क प्रदान कर रहा है

Mumbai – पूरे देश में क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है, क्योंकि 2 जून, 2024 से शुरू हो रहा है, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप और फैन्स मेन इन ब्लू का उत्साह बढ़ाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले इस सप्ताह डिज़्नी+ हॉटस्टार ने युवा बॉलीवुड अभिनेता, कार्तिक आर्यन के साथ गठबंधन कर उन्हें प्लेटफॉर्म के अभियान, फ्री फॉर ऑल, हर मैच हर बॉल का चेहरा बनाया था। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए डिज़्नी+ हॉटस्टार ने एक और एड फिल्म जारी की है, जिसमें उनकी ‘फ्री ऑन मोबाइल’ पेशकश को दोहराया गया है, ताकि देश में सभी क्रिकेट प्रशंसक मैच का हर एक्शन देख सकें।
पहली फिल्म की तरह, यह एड भी बहुत जीवंत है, जिसमें क्रिकेट के प्रति भारत का प्रेम प्रदर्शित किया गया है। इसमें एक गाँव की पृष्ठभूमि में रोजमर्रा की घटनाएं जैसे बिजली चली जाना, या परिवारों में रिमोट की लड़ाई को मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है। डिज़्नी+ हॉटस्टार टीम द्वारा निर्मित और विजय मौर्य द्वारा निर्देशित इस एड फिल्म में डिज़्नी+ हॉटस्टार के ‘फ्री ऑन मोबाइल’ प्रस्ताव के बारे में बताया गया है। इसमें मैचों के लिए ऐप के विशेष डेटा सेवर मोड पर भी जोर दिया गया है, ताकि देश भर के दर्शक डेटा पैकेज ख़त्म होने की चिंता के बिना टूर्नामेंट का आनंद ले सकें।
कार्तिक आर्यन ने कहा, “भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा बंधन है, जो हर उम्र या पृष्ठभूमि के व्यक्ति को एक सूत्र में बांध देता है। मुझे याद है कि हम बेसब्री से स्कूल के खत्म होने का इंतजार करते थे, ताकि हम सब दोस्त मिलकर खेल सकें और परिणाम की फ़िक्र किए बगैर खुशी मना सकें। मेरे परिवार में साथ मिलकर उत्साह और गर्व के साथ विश्व कप देखने की परंपरा थी और हम टीम इंडिया के लिए चीयर करते थे। क्रिकेट के लिए मेरा रोमांच और प्यार कभी कम नहीं होगा।”
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच 2 जून 2024 को यूएसए और कनाडा के बीच भारतीय
समयानुसार सुबह 6:00 बजे खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के नौवें संस्करण का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए
की मेजबानी में हो रहा है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन बनने के लिए 55 मैचों में 20 टीमें
कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी।
डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 2 जून, 2024 से क्रिकेट का एक्शन देखिए अपने मोबाइल पर लाइव और निशुल्क ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Movie Review: The Legend of Udham Singh

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Movie Review: The Legend of Udham Singh Vicky Kaushal doesn’t quite match up to Waseem Amrohi’s portrayal of Sardar Udham Singh Rating: 4/5 Mumbai: There are movies that tell a story about history, and then there are those that make you truly feel it. The Legend of Udham Singh definitely […]

फिटनेसच्या बाबतीत देवदत्त नागेचा रोल मॉडेल कुशल बद्रिके!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फिटनेसच्या बाबतीत देवदत्त नागेचा रोल मॉडेल कुशल बद्रिके! देवदत्त नागेने सांगितले ‘घबाडकुंड’ च्या सेटवरचे मजेशीर अनुभव Mumbai: मनोरंजनसृष्टीतील दमदार अभिनेता देवदत्त नागे आपल्या प्रभावी भूमिकांसोबतच त्याच्या फिटनेससाठीही ओळखला जातो. मात्र स्वतः फिटनेसकडे लक्ष देताना त्याला प्रेरणा मिळते ती त्याचा जिवलग मित्र, लोकप्रिय अभिनेता कुशल बद्रिके याच्याकडून. अभिनयासोबतच फिटनेसकडेही लक्ष देणाऱ्या […]