फ्रेंच ओपन के फाइनल में नडाल ने जीता 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब - Update Now News

फ्रेंच ओपन के फाइनल में नडाल ने जीता 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब

 

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। रविवार को फ्रेंच ओपन में मेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से हरा दिया। यह मैच 2 घंटा 18 मिनट तक चला। इसी के साथ नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। 36 साल के नडाल सबसे उम्रदराज फ्रेंच ओपन चैंपियन बने हैं। फाइनल में नडाल से हारने वाले रूड उनके शिष्य भी रहे हैं। वे 2018 से नडाल की एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। नडाल 14वीं बार फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने उतरे थे। उन्होंने रोलैंड गैरोस की लाल बजरी पर कोई भी फाइनल मुकाबला न हारने का सिलसिला जारी रखा है। वे 2005 में यहां पहली बार चैंपियन बने थे। 2008 तक वे यहां लगातार चार बार चैंपियन बने। 2009 में उन्हें चौथे राउंड में हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने 2010 से 2014 तक लगातार पांच बार यहां खिताब जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]