Nadda received a warm welcome when he reached Patna

पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, बिहार में चुनावी सरगर्मी हुईं तेज

-विपक्ष पर साधा निशाना और बोले- नाच ना आवे आंगन टेड़ा…

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं व अनेक नेताओं ने पटना एयरपोर्ट पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया। पार्टी अध्यक्ष का यह दौरा संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पटना पहुंच कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने एक कॉन्क्लेव में कहा, कि विपक्ष ने देश की सियासत को निचले स्तर पर ला दिया है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गए। उन्होंने आगे कहा, कि, आज कुछ लोगों के स्वार्थी प्रयासों और गलत नेतृत्व की वजह से देश को अंधकार में धकेल दिया गया है। चुनाव में हार के बाद विपक्ष का लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर रहने को लेकर नड्डा ने नाच न आवे आंगन टेड़ा वाली कहावत कह निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी एक एआई वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, कि नाच ना आवे आंगन टेढ़ा। चुनाव लड़ना न आए, जनता का आशीर्वाद न मिले तो इलेक्शन कमीशन को दोषी ठहरा दो। बीजेपी अध्यक्ष ने बिहार में विपक्षी नेताओं की शैक्षिक योग्यता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कोई 8वीं पास है, तो कोई 9वीं पास। ऐसे नेताओं के हाथों में बिहार का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा? उन्होंने 2003 से पहले बिहार में होने वाले ‘तेल पिलावन’ और ‘लाठियाभाज’ जैसे आयोजनों को याद कर विपक्ष पर जंगलराज का तंज भी कसा।
गौरतलब है कि बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चली हैं, इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे हैं। नड्डा का यह दौरा संगठन और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए अहम मायने रखता है।
पीएम मोदी भी करेंगे दौरा और देंगे सौगात
यहां बताते चलें कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा के इस दौरे के बाद 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बिहार दौरा संभावित है। इस दौरान पीएम मोदी बिहार को अनेक परियाजनों की सौगात दे सकते हैं। इसी के साथ पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर एक बड़ी सौगात बिहार वासियों को पीएम मोदी दे सकते हैं।

×
Date : 14 September 2025 Posted By : EDITOR
पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, बिहार में चुनावी सरगर्मी हुईं तेज
News Image

पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, बिहार में चुनावी सरगर्मी हुईं तेज

-विपक्ष पर साधा निशाना और बोले- नाच ना आवे आंगन टेड़ा...

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं व अनेक नेताओं ने पटना एयरपोर्ट पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया। पार्टी अध्यक्ष का यह दौरा संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पटना पहुंच कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने एक कॉन्क्लेव में कहा, कि विपक्ष ने देश की सियासत को निचले स्तर पर ला दिया है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गए। उन्होंने आगे कहा, कि, आज कुछ लोगों के स्वार्थी प्रयासों और गलत नेतृत्व की वजह से देश को अंधकार में धकेल दिया गया है। चुनाव में हार के बाद विपक्ष का लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर रहने को लेकर नड्डा ने नाच न आवे आंगन टेड़ा वाली कहावत कह निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी एक एआई वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, कि नाच ना आवे आंगन टेढ़ा। चुनाव लड़ना न आए, जनता का आशीर्वाद न मिले तो इलेक्शन कमीशन को दोषी ठहरा दो। बीजेपी अध्यक्ष ने बिहार में विपक्षी नेताओं की शैक्षिक योग्यता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कोई 8वीं पास है, तो कोई 9वीं पास। ऐसे नेताओं के हाथों में बिहार का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा? उन्होंने 2003 से पहले बिहार में होने वाले ‘तेल पिलावन’ और ‘लाठियाभाज’ जैसे आयोजनों को याद कर विपक्ष पर जंगलराज का तंज भी कसा।
गौरतलब है कि बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चली हैं, इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे हैं। नड्डा का यह दौरा संगठन और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए अहम मायने रखता है।
पीएम मोदी भी करेंगे दौरा और देंगे सौगात
यहां बताते चलें कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा के इस दौरे के बाद 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बिहार दौरा संभावित है। इस दौरान पीएम मोदी बिहार को अनेक परियाजनों की सौगात दे सकते हैं। इसी के साथ पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर एक बड़ी सौगात बिहार वासियों को पीएम मोदी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]