Narendra Modi the country's money in organizing G20: Lalu Yadav

G20 के आयोजन में नरेंद्र मोदी ने सिर्फ देश का पैसा बर्बाद किया है : लालू यादव

 

देवघर। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा है कि जी20 शिखर सम्मेलन के नाम पर नरेंद्र मोदी ने केवल देश का पैसा बर्बाद किया है, इससे देश को क्या फायदा हुआ है? नरेंद्र मोदी देश के संविधान को तथा बाबा साहेब के नाम को मिटाना चाहते हैं। लालू यादव सोमवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका स्थित वासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह अपने पुराने लय में दिखे और हर मुद्दे पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि हमने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ से प्रार्थना की है कि देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ हम सभी को ताकत दें ताकि उन्हें बचने को कोई रास्ता इन्हें नहीं मिले। भाजपा पर हमला बोलते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि इन्होंने कर्नाटक में बजरंग बली को भी छला, लेकिन, उन्होंने ऐसा गदा मारा कि होश ठिकाने आ गया। लालू ने कहा कि हम सब पूजा-पाठ करने वाले लोग हैं। सबका दुख-सुख समझते हैं। सबसे बड़ा डॉक्टर तो बाबा बैद्यनाथ हैं। बाबा ने बुलाया तो हमने हाजिरी दे दी। कई और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर चुनाव के मैदान में कूदेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]