National Space Day will be celebrated on 23 August

MP: प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को मनाया जायेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

 

प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को मनाया जायेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित होंगे विविध कार्यक्रम

इंदौर – प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त, 2023 को चन्द्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में 22 और 23 अगस्त को स्कूलों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की तरफ प्रेरित करना और उनकी जागरूकता के अनुसार उनके समाधान बताना रहेगा। इस वर्ष अंतरिक्ष दिवस का विषय “चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा’’ रखा गया है। इस संबंध में केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने भी अंतरिक्ष दिवस की विषय-वस्तु को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य सरकारों को निर्देश जारी किये हैं।
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने 22-23 अगस्त को होने वाले अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम के बारे में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन Indore: इंदौर स्थित Oriental University के गणित विभाग द्वारा International Mathematics Day -2026 के अवसर पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में Dr. Anand Prakash, एसोसिएट प्रोफेसर, Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya (SVVV), […]