मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस : नवजोत सिंह सिद्दू - Update Now News

मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस : नवजोत सिंह सिद्दू

 

नई दिल्ली। अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू ने एक बार फिर पार्टी से नाराजगी भरा बयान दिया है। सिद्दू ने कहा- ‘मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस’। दरअसल पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद, सिद्दू की बयानबाजी का दौर फिर शुरू हो गया है। इस बार सीएम की कुर्सी न मिलने पर सिद्दू ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब का मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बनाये जाने से नाराज सिद्दू ने कहा- ‘मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस’। इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को, एक वायरल वीडियो में गुरुवार को सिद्दू अपशब्द कहते भी दिखाई दिए। इसके साथ ही सिद्धू इस वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि चन्नी 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देंगे। ये वीडियो पंजाब के जीरकपुर का है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह लखीमपुर जा रहे सिद्धू अपना प्रोटेस्ट मार्च शुरू करने के लिए पंजाब सीएम चन्नी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब चन्नी को आने में देरी हुई तो सिद्दू ने तैश में आकर उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि कुछ ही देर में चन्नी वहां पहुंच गए। पंजाब कांग्रेस की ओर से जारी एक दूसरे वीडियो में चन्नी और सिद्दू को एक ही ट्रोली पर देखा जा सकता है।

×
Date : 09 October 2021 Posted By : EDITOR
मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस : नवजोत सिंह सिद्दू
News Image

 

नई दिल्ली। अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू ने एक बार फिर पार्टी से नाराजगी भरा बयान दिया है। सिद्दू ने कहा- 'मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस'। दरअसल पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद, सिद्दू की बयानबाजी का दौर फिर शुरू हो गया है। इस बार सीएम की कुर्सी न मिलने पर सिद्दू ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब का मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बनाये जाने से नाराज सिद्दू ने कहा- 'मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस'। इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को, एक वायरल वीडियो में गुरुवार को सिद्दू अपशब्द कहते भी दिखाई दिए। इसके साथ ही सिद्धू इस वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि चन्नी 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देंगे। ये वीडियो पंजाब के जीरकपुर का है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह लखीमपुर जा रहे सिद्धू अपना प्रोटेस्ट मार्च शुरू करने के लिए पंजाब सीएम चन्नी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब चन्नी को आने में देरी हुई तो सिद्दू ने तैश में आकर उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि कुछ ही देर में चन्नी वहां पहुंच गए। पंजाब कांग्रेस की ओर से जारी एक दूसरे वीडियो में चन्नी और सिद्दू को एक ही ट्रोली पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]