New academic session started in Indore district

Indore City in Madhya Pradesh: इंदौर जिले में प्रारंभ हुआ नया शैक्षणिक सत्र

इंदौर जिले में प्रारंभ हुआ नया शैक्षणिक सत्र

स्कूल चले हम अभियान भी हुई शुरूआत

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की उपस्थिति में सीएम राइज स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव

इंदौर : इंदौर जिले में नया शैक्षणिक सत्र आज से प्रारंभ हुआ। आज से ही स्कूल चले हम अभियान की शुरूआत भी हुई। इंदौर जिले के सभी स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया गया। नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बाणगंगा स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम सीएम राइज स्कूल पहुंचकर प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से चर्चा भी की तथा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और नवाचार को भी देखा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि शासकीय स्कूलों में अब शिक्षकों एवं आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं है। इस वजह से स्कूलों की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक उपलब्धियां दिखाई देने लगी है। सम्पूर्ण समाज का विश्वास अब शासकीय स्कूलों के प्रति लौटने लगा है। नवीन शैक्षणिक सत्र में शासकीय विद्यालयों में प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में किसी भी प्रकार का अभाव जिज्ञासु विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य से दूर नहीं कर सकता है। संकल्प के साथ की गई मेहनत सफलता दिलवाएगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने विद्यालय के रखरखाव और उपलब्धियों की सराहना की। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने विद्यालय को पांच वाटर कूलर देने की घोषणा की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने छात्राओं से कहा कि विषय को पढ़े, फिर समझे, फिर उससे उपजे प्रश्नों का समाधान अपने गुरुजनों से करने के बाद फिर उसे लिखकर देखें। ऐसा करने से आपको विषय भी समझ में आकर सरल लगने लगेंगे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक शिक्षा श्री अरविंद सिंह एवं पार्षद श्रीमती सीमा भाटी भी उपस्थित थी। अतिथि द्वय ने छात्राओं का तिलक लगाकर तथा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें भी प्रदाय की गई। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा वैश्य ने दिया। अतिथि स्वागत श्री नरेन्द्र जैन एवं आभार प्राचार्य श्री दीपक हलवे ने माना।

×
Date : 02 April 2025 Posted By : EDITOR
Indore City in Madhya Pradesh: इंदौर जिले में प्रारंभ हुआ नया शैक्षणिक सत्र
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]