New traffic rules implemented in Delhi

दिल्ली में ट्रैफिक का नया नियम लागू, पॉल्यूशन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला

 

दिल्ली में ट्रैफिक का नया नियम लागू, पॉल्यूशन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर पॉल्यूशन की मार झेल रहा है। यहां की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को दिनभर मास्क का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। साथ ही स्कूल-कॉलेज की क्लासेज ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया गया है। इस बीच दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम लागू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी की एक सड़क पर एकतरफा ट्रैफिक (One-Way Traffic) नियम लागू किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस मामले में आदेश जारी किया गया है।

सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड तक वन-वे ट्रैफिक
दरअसल, ये फैसला रोड पर ट्रैफिक को कम करने और वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इसके तहत शहर के दक्षिण-पूर्व में सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाले खंड पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए एकतरफा यातायात नियम लागू किया है। यातायात पुलिस उपायुक्त एस.के. सिंह ने आदेश में कहा है कि कि अगले आदेश तक सभी वाहन सुजान मोहिंदर रोड की ओर से मथुरा रोड की ओर एक ही दिशा में चलेंगे।
ग्रैप-4 के नियम लागू
आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप-4 के नियम लागू हो चुके हैं। इस नियम के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले दिन पुरानी कारों और बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) वाली कारों के 4,474 चालान जारी किए। स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) अजय चौधरी के मुताबिक, 15 नवंबर से जीआरएपी-III लागू किया गया था। तब से 14,068 पीयूसीसी चालान जारी किए गए हैं और 448 ओवरएज या एंड-ऑफ-लाइफ (ELV) पेट्रोल और डीजल वाहनों को जब्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]