New visa game started between Pakistan and Bangladesh

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच नया वीजा खेल शुरू

UNN: पाकिस्तान और बांग्लादेश ने हाल ही में एक ऐसा समझौता किया है जिसे भारत के लिए सुरक्षा के नजरिए से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों ने राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसका मतलब साफ है कि अब पाकिस्तानी सेना के अधिकारी, खुफिया एजेंसी ISI के लोग और सरकारी मुलाजिम बिना वीजा के बांग्लादेश में आ-जा सकेंगे।सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पाकिस्तानी गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। ISI पहले भी बांग्लादेश के रास्ते भारत में आतंकी नेटवर्क, ड्रग्स और नकली नोट सप्लाई जैसे मामलों में नामजद रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी अधिकारियों का बिना वीजा बांग्लादेश में आना भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। यह सहमति पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के गृह मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जाहांगीर आलम चौधरी के बीच ढाका में हुई मुलाकात में बनी। इस दौरान नकवी को बांग्लादेश में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो यह भी दिखाता है कि बांग्लादेश में अब पाकिस्तान के लिए माहौल बदल चुका है। गौरतलब है कि शेख हसीना सरकार के रहते पाकिस्तान के अधिकारियों और ISI पर बांग्लादेश में सख्त निगरानी रहती थी। कई पाकिस्तानी राजनयिक भारत विरोधी गतिविधियों में पकड़े भी गए थे।

×
Date : 25 July 2025 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच नया वीजा खेल शुरू
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]