Nikhil Nanda's name linked to suicide case

सुसाइड केस से जुड़ा अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा का नाम

सुसाइड केस से जुड़ा अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा का नाम

-कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के पति और कपूर परिवार के सदस्य निखिल नंदा के लिए कानूनी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। निखिल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अब उनका नाम एक सुसाइड केस से जुड़ रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ट्रैक्टर एजेंसी डीलर के सुसाइड से जुड़ा है। इस केस में निखिल सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई जितेंद्र सिंह, जो दातागंज में जय किसान ट्रेडर्स नामक ट्रैक्टर एजेंसी चलाते थे, पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ाने के लिए अत्यधिक दबाव डाला गया। इन अधिकारियों में एरिया मैनेजर आशीष बलियान, सेल्स मैनेजर सुमित राघव, यूपी हेड दिनेश पंत, वित्तीय संग्रह अधिकारी पंकज भास्कर, सेल्स लीडर नीरज मेहरा, शाहजहांपुर के डीलर शिशांत गुप्ता और निखिल नंदा शामिल हैं। आरोप है कि अधिकारियों ने जितेंद्र को धमकी दी कि यदि बिक्री में सुधार नहीं हुआ, तब उनकी एजेंसी बंद कर दी जाएगी। कंपनी के अधिकारियों के दबाव के चलते जितेंद्र अवसाद में चले गए और 22 नवंबर 2024 को सुसाइड किया। परिवार ने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद, दातागंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमिताथ के दामाद नंदा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है।
बिग बी के दामाद नंदा, भारतीय उद्योग जगत में एक बड़ी हस्ती हैं। वह राज कपूर के नाती और ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर के भांजे हैं। उन्होंने 1997 में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड में शामिल होकर 2018 में अपने पिता रजन नंदा के निधन के बाद चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाला। उनके नेतृत्व में, कंपनी ने 2022 में अपना नाम बदलकर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड कर लिया, जो कृषि, निर्माण और रेलवे उपकरणों में विशेषज्ञता रखती है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]