Nita Ambani honored Olympic and Paralympic athletes

नीता अंबानी ने ओलंपिक और पैरालंपिक एथलीटों का किया सम्मान

 

नीता अंबानी ने ओलंपिक और पैरालंपिक एथलीटों का किया सम्मान

मुंबई, । रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी ने रविवार शाम को ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस खास अवसर पर लगभग 140 एथलीट, जो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके हैं, नीता अंबानी के निमंत्रण पर मुंबई स्थित उनके आवास ‘एंटीलिया’ में एकत्र हुए।
इस आयोजन को ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ नाम दिया गया, जिसमें कई नामचीन कोच और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। यह पहली बार था जब देश के ओलंपियन और पैरालिंपियन एक ही मंच पर साथ आए। समारोह में बोलते हुए नीता अंबानी ने कहा, “आज की शाम हमारे लिए बेहद खास है। पहली बार हमारे ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ी एक साथ एक मंच पर आए हैं। हमें उन पर गर्व है, और आज का यह आयोजन उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम को दर्शाने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]