No need to stand in line for a PNG connection just download

PNG कनेक्शन के लिए लाइन में नहीं, बस डाउनलोड करें ये ऐप्स

PNG कनेक्शन के लिए लाइन में नहीं, बस डाउनलोड करें ये ऐप्स

कंपनी का नाम मोबाइल ऐप कहां-कहां है सर्विस (GA)
GAIL Gas SAHAJ – PNG MITRA यूपी, एमपी, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा आदि।
Indraprastha Gas (IGL) IGL Connect दिल्ली-NCR, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी।
Gujarat Gas Ltd Gujarat Gas App अहमदाबाद, सूरत, राजकोट (पूरा गुजरात)।
Adani Total Gas (ATGL) My AdaniGas गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, एमपी।
Mahanagar Gas (MGL) MGL Consumer मुंबई, ठाणे, रायगढ़ (महाराष्ट्र)।
IndianOil / IOAGPL IndianOil PNG केरल, पंजाब, बिहार समेत 21 राज्यों में।
HCG (Haryana City Gas) HCG Connect गुरुग्राम, रेवाड़ी और हरियाणा के अन्य हिस्से।
NEGDCL NEGDCL पोर्टल असम और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के वे शहर जहाँ कंपनी को PNG सप्लाई का लाइसेंस मिला है।

UNN: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने दुनिया भर के बाजारों में खलबली मचा दी है। भारत के नजरिए से सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कि तरफ से लगी पाबंदी है। बता दें कि भारत अपनी एलपीजी (LPG) जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से आयात करता है। इस रास्ते में रुकावट का सीधा मतलब है, बाजार में सिलेंडर की शॉर्टेज और आसमान छूती कीमतें। यही वजह है कि अब सरकार चाहती है कि लोग एलपीजी सिलेंडर के बजाय PNG पर शिफ्ट हों। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर ये PNG कनेक्शन घर तक कैसे आएगा, तो चलिए इस पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।
PNG क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी मांग?
PNG कोई अलग गैस नहीं, बल्कि वही नेचुरल गैस है जो पाइपलाइन के जरिए सीधे आपके घर तक पहुंचती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको सिलेंडर खत्म होने या बुकिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती। गैस 24 घंटे मिलती रहती है और बिल भी बिजली की तरह इस्तेमाल के हिसाब से आता है।
किन कंपनियों से मिलता है PNG कनेक्शन?
देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कंपनियां PNG कनेक्शन दे रही हैं। जैसे GAIL Gas, Indraprastha Gas Limited (दिल्ली-NCR), Gujarat Gas Ltd, Adani Total Gas Ltd, Mahanagar Gas Limited और Indian Oil Corporation जैसी कंपनियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में सेवा दे रही हैं। आपको सिर्फ यह चेक करना होता है कि आपके इलाके में कौन सी कंपनी PNG सप्लाई करती है।
ऐप से होगा पूरा कंट्रोल
आजकल लगभग सभी गैस कंपनियों के अपने मोबाइल ऐप होते हैं, जैसे IGL Connect, My AdaniGas या GAIL के ऐप्स। इन ऐप्स के जरिए आप कनेक्शन के लिए आवेदन करने से लेकर उसका स्टेटस ट्रैक करने तक सब कुछ कर सकते हैं। इसके अलावा बिल देखना, ऑनलाइन पेमेंट करना और शिकायत दर्ज करना भी बेहद आसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गायक प्रेम प्रकाश दुबे की वाल्मीकि रामायण की रिकॉर्डिंग जारी, 4 करोड़ से अधिक लोगों ने सुना उनका सुंदरकांड”*

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गायक प्रेम प्रकाश दुबे की वाल्मीकि रामायण की रिकॉर्डिंग जारी, 4 करोड़ से अधिक लोगों ने सुना उनका सुंदरकांड”* मुंबई – गायक और एक्टर प्रेम प्रकाश दुबे ने अपनी अद्वितीय आवाज में वाल्मीकि रामायण की रिकॉर्डिंग जारी रखी है। लगभग 3 साल से अधिक समय से, प्रेम प्रकाश जी मुंबई […]

तमिलनाडु चुनाव: टीवीके ने की उम्मीदवारों की घोषणा, एक्टर विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तमिलनाडु चुनाव: टीवीके ने की उम्मीदवारों की घोषणा, एक्टर विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव -टीवीके की सरकार बनी तो 29 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं को हर महीने 4,000 देने का वादा चेन्नई । तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) […]