Nora Fatehi called the Indian Army the real hero

नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया ‘असली हीरो’, कहा- ‘आपकी हिम्मत से मिलती है देश को उम्मीद’

नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया ‘असली हीरो’, कहा- ‘आपकी हिम्मत से मिलती है देश को उम्मीद’

मुंबई । भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश की रक्षा के प्रति उनके साहस को सलाम किया। एक्ट्रेस ने कहा कि मुश्किल समय में ये जवान देशवासियों के लिए आशा की किरण बनते हैं। उन्होंने सैनिकों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना भी की है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “प्रिय भारतीय सेना, इन मुश्किल परिस्थितियों में मैं आप सभी को आपके अटूट साहस, बलिदान और समर्पण के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। भारत की सुरक्षा व संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए आपकी लगातार की जा रही कोशिशें नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं।”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, ऐसे समय में भारतीय सैनिकों की हिम्मत और समर्पण आम लोगों को प्रेरणा और सकारात्मक उम्मीद दे रही हैं। गर्व और सम्मान के साथ भारत की रक्षा करने और मजबूती से खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद। हम भारत और सशस्त्र बलों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं! हमारे असली हीरो! जय हिंद!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रॉकिंग स्टार यश ने हिंदी और इंडियन कल्चर के लिए अपने रिस्पेक्ट से जीते दिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रॉकिंग स्टार यश ने हिंदी और इंडियन कल्चर के लिए अपने रिस्पेक्ट से जीते दिल Mumbai: इंडिया के सबसे लव्ड स्टार्स में से एक रॉकिंग स्टार यश ने एक बार फिर अपनी ह्यूमिलिटी और अलग-अलग लैंग्वेजेज़ और कल्चर्स के लिए रिस्पेक्ट से सबका दिल जीत लिया। अपनी अपकमिंग फिल्म “टॉक्सिक: […]