मणिपुर में छिटपुट हिंसा के बीच सामान्य हालात की वापसी - Update Now News

मणिपुर में छिटपुट हिंसा के बीच सामान्य हालात की वापसी

 

इंफाल। जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में बुधवार को स्थिति में और सुधार हुआ, अधिकारियों ने इम्फाल पश्चिम और चुराचांदपुर सहित 11 जिलों में सुबह छह घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी, जबकि सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी जारी रखी। राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार को पूर्वी इम्फाल जिले के दोलाईथाबी में सेना और असम राइफल्स पर उस समय गोलीबारी की, जब सुरक्षाकर्मी इलाके में गश्त पर थे। सूत्रों ने कहा, “कुछ राउंड फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए असम राइफल्स के एक जवान को सेना के एक हेलीकॉप्टर से सुरक्षित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।”विभिन्न जिलों में तनावग्रस्त और हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना और असम राइफल्स की कुल 128 टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च जारी रखा। बलों ने ड्रोन और सेना के हेलिकॉप्टरों का उपयोग करते हुए चौबीसों घंटे हवाई निगरानी भी की। एक रक्षा विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि मणिपुर में भारतीय सेना की त्रिस्तरीय वर्चस्व की रणनीति राज्य को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद कर रही है।

×
Date : 11 May 2023 Posted By : EDITOR
मणिपुर में छिटपुट हिंसा के बीच सामान्य हालात की वापसी
News Image

 

इंफाल। जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में बुधवार को स्थिति में और सुधार हुआ, अधिकारियों ने इम्फाल पश्चिम और चुराचांदपुर सहित 11 जिलों में सुबह छह घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी, जबकि सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी जारी रखी। राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार को पूर्वी इम्फाल जिले के दोलाईथाबी में सेना और असम राइफल्स पर उस समय गोलीबारी की, जब सुरक्षाकर्मी इलाके में गश्त पर थे। सूत्रों ने कहा, "कुछ राउंड फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए असम राइफल्स के एक जवान को सेना के एक हेलीकॉप्टर से सुरक्षित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।"विभिन्न जिलों में तनावग्रस्त और हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना और असम राइफल्स की कुल 128 टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च जारी रखा। बलों ने ड्रोन और सेना के हेलिकॉप्टरों का उपयोग करते हुए चौबीसों घंटे हवाई निगरानी भी की। एक रक्षा विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि मणिपुर में भारतीय सेना की त्रिस्तरीय वर्चस्व की रणनीति राज्य को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]