Now the central government has decided to sell tomatoes itself

अब केंद्र सरकार ने खुद टमाटर बेचने का फैसला किया है

 

अब केंद्र सरकार ने खुद टमाटर बेचने का फैसला किया है

दिल्ली ही नहीं इन शहरों में भी मिलेगा 90 का एक किलो टमाटर

नई दिल्ली : मानसून की दस्तक के साथ ही टमाटर की कीमतों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी वह कम होने का नाम नहीं ले रही है. बल्कि इसकी कीमत में और इजाफा ही होता जा रहा है. महंगाई का आलम यह है कि खुदरा मार्केट में टमाटर का रेट 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. खास बात यह है कि टमाटर का यह रेट लगभग देश के सभी प्रमुख शहरों में रिकॉर्ड किया गया. लेकिन अब आम जनता को टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने टमाटर की बढ़ते दाम पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्लान बनाया है. अब लोग कम कीमत पर टमाटर खरीद पाएंगे.दरअसल, केंद्र सरकार ने आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए खुद टमाटर बेचने का फैसला किया है. केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर, पटना और लखनऊ सहित देश के प्रमुख शहरों में 90 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचेगी. हालांकि, अभी दिल्ली- एनसीआर में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ मोबाइल वैन जरिए टमाटर बेच रहे हैं. नोएडा, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर महासंघ के द्वारा टमाटर बेचे जा रहे हैं.
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली और नोएडा के अलावा आज से पटना, लखनऊ और मुजफ्फरपुर में रियायती दरों पर टमाटर की सेलिंग शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि एनसीसीएफ कल से दिल्ली में लगभग 100 जगहों पर अपने आउटलेट के माध्यम से टमाटर बेचना शुरू कर देगा. खास बात यह है कि एनसीसीएफ आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के अंदर 400 जगहों पर मदर डेयरी के साथ मिलकर टमाटर बेचेगा. इसके लिए मदर डेयरी के साथ बातचीत चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]