NSE crosses 20 crore total Maharashtra leads 3.6 crore accounts

NSE पर अकाउंट 20 करोड़ पार, महाराष्ट्र 3.6 करोड़ के आंकड़े शीर्ष पर

NSE पर अकाउंट 20 करोड़ पार, गुजराती नहीं इस प्रदेश के लोग हैं शेयर मार्केट में निवेश में सबसे आगे

National Stock Exchange of India NSE celebrates milestone as total client accounts cross 200 million

NSE crosses 20 crore total client accounts, Maharashtra leads with 3.6 crore accounts

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पिछले 8 महीने में ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते एसएएसई पर कुल ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ पार हो गई है। आठ महीने पहले यह संख्या 16.9 करोड़ थी।

Mumbai : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से बुधवार को जानकारी दी गयी कि कुल ग्राहक खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गयी है. आठ महीने पहले यह आंकड़ा 16.9 करोड़ था. ग्राहक खातों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र 3.6 करोड़ के आंकड़े के साथ शीर्ष पर है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 2.2 करोड़, गुजरात में 1.8 करोड़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में से प्रत्येक में 1.2 करोड़ ग्राहक खाते हैं. कुल ग्राहक खातों की संख्या का 50 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में है. वहीं, शीर्ष 10 राज्यों की हिस्सेदारी तीन-चौथाई है. एक्सचेंज के मुताबिक, अब यूनिक पंजीकृत निवेशकों की संख्या 10.5 करोड़ हो गयी है. 8 अगस्त 2024 को यह आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया था.
आठ महीने से अधिक समय में तीन करोड़ से ज्यादा नये ग्राहक खाते खुले हैं
एनएसई के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर, श्रीराम कृष्णन ने कहा कि हमारे निवेशकों के आधार ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है. बीते आठ महीने से अधिक समय में तीन करोड़ से ज्यादा नये ग्राहक खाते खुले हैं. इस विस्तार की वजह सुव्यवस्थित केवाईसी प्रक्रियाओं, उन्नत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों और निरंतर सकारात्मक बाजार का होना है. साथ ही ईटीएफ, आरईआईटी, आईएनवीआईटी और इक्विटी में निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है. कृष्णन ने कहा, मोबाइल ट्रेडिंग एप्लिकेशन को व्यापक रूप से अपनाने और सरकार की डिजिटल पहलों द्वारा समर्थित निवेशक जागरूकता में वृद्धि ने बाजार पहुंच को प्रभावी ढंग से लोकतांत्रिक बना दिया है
टियर 2, 3 और 4 शहरों के निवेशकों को लाभ हुआ है
. इससे विशेष रूप से टियर 2, 3 और 4 शहरों के निवेशकों को लाभ हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि यह मील का पत्थर भारत के बदलते वित्तीय पारिदृश्य और टेक्नोलॉजी के कारण रिटेल निवेशकों की बाजार तक पहुंच को दिखाता है. इसके अलावा घरेलू निवेशकों के साथ-साथ वैश्विक निवेशकों का भरोसा भी भारतीय शेयर बाजार में बढ़ रहा है. गिफ्ट निफ्टी में 24 सितंबर को अब तक का सबसे अधिक 20.84 अरब डॉलर का ओपन इंटरेस्ट देखा गया था, पहले यह आंकड़ा 18.50 अरब डॉलर का था.

×
Date : 31 October 2024 Posted By : EDITOR
NSE पर अकाउंट 20 करोड़ पार, महाराष्ट्र 3.6 करोड़ के आंकड़े शीर्ष पर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]