Offering theft case in Ram temple - evidence of tampering

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण-सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत मिले

अयोध्या (अयोध्या)। राम मंदिर दानराशि में गड़बड़ी की जांच लगातार तेजी पकड़ रही है। एसआईटी ने लगातार चौथे दिन भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। गुरुवार को राम मंदिर के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से चार घण्टे पूछताछ की गई। एसआईटी ने पिछले तीन दिनों में 60 से अधिक लेागों से पूछताछ की है। दान गणना प्रक्रिया, मंदिर से बैँक तक धनराशि को ले जाने की प्रक्रिया समझी गई। सीसीटीवी कैमरों की जांच हुई। जांच में सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के भी सबूत मिले हैं।
इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे राम मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार एसआईटी शुक्रवार को जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंप सकती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में जो दोषी पाए गए हैं उन पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। एसआईटी चंपत राय, गोपाल राव समेत राममंदिर ट्रस्ट के कई अन्य पदाधिकारियों व उनसे जुड़े लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि ये लोग कई सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कई सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। वहीं, दान के दिए गए रिकॉर्ड से भी एसआईटी संतुष्ट नहीं है क्योंकि उसमें भी कई चीजें अस्पष्ट हैं। इसलिए एसआईटी को जांच में अधिक समय लग रहा है। विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए करीब दो सौ लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से सवा सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से कुछ से कई बार पूछताछ की है। पकड़े गए पांच संदिग्धों से भी एसआईटी ने पूछताछ की है। उनके पास से रकम भी बरामद हुई थी।

×
Date : 19 June 2026 Posted By : EDITOR
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण-सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत मिले
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman”

📰 Generate e-Paper Clip Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman” Mumbai: Writer-director Vishal Chaturvedi, speaking at a press conference in Hyderabad, opened up about ‘Hanuman Ansh’s Telugu release and the overwhelming demand from Telugu audiences. He said, “Hyderabad is the land of Hanuman. Whenever I come to Hyderabad […]

We should use our brain while doing our work, rather than just giving the prompt to ChatGPT: Paallavi Chatterjee

📰 Generate e-Paper Clip We should use our brain while doing our work, rather than just giving the prompt to ChatGPT: Paallavi Chatterjee Mumbai: Pallavi Chatterjee asks who should take responsibility when AI-generated content spreads online, particularly when the person featured in it has no idea that it exists. She believes the responsibility cannot rest […]