Olympic Gold Medal is my dream Hockey Player Abhishek Nain

ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद ही पूरा होगा मेरा सपना : हॉकी प्लेयर अभिषेक नैन

 

सोनीपत। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में लगातार बैक टू बैक दो पदक जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम में सोनीपत के मयूर विहार के रहने वाले अभिषेक नैन का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा। अभिषेक का मंगलवार को सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अभिषेक इस स्वागत से काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर अभिषेक ने कहा, “बहुत खुशी है कि हमने एक मेडल जीता। हालांकि गोल्ड मेडल न जीतने का दुख है। उम्मीद है कि अगली बार हम गोल्ड मेडल जीतेंगे। मैं सभी लोगों की खुशी में सहायक बना हूं, इसकी मुझे काफी प्रसन्नता है।”
ओलंपिक खेलना अभिषेक का बचपन का सपना रहा है। हालांकि पेरिस ओलंपिक में मेडल आने के बावजूद यह सपना अभी पूरा नहीं हो पाया है। अभिषेक ने कहा, “मेरा ओलंपिक का सपना तब पूरा होगा, जब हम गोल्ड मेडल जीतेंगे।”
अभिषेक को बचपन में चोट लग गई थी। इस चोट से पहले भी हॉकी खेलते हुए वह अक्सर चोटिल होते रहते थे। ऐसे में उनके गुरु ने उनका हौसला बढ़ाया दिया। अभिषेक ने कहा, “बचपन में मेरी चोट को देखने के बाद माता-पिता ने हॉकी छोड़ने के लिए कह दिया था। मैं अक्सर चोटिल हो जाता था। ऐसे में मेरे गुरुजी ने मुझे आगे बढ़ाया।”
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम गोल्ड क्यों नहीं जीत पाई? इस सवाल पर अभिषेक ने कहा, “हमको जो मौके मिले, हम उसको सेमीफाइनल मैच में गोल में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि उस मैच में गेंद पर अधिकतर हमारा कब्जा था। हम इसके अलावा अच्छा खेले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]