Sunil Mittal's $4 billion mega deal

Airtel Deal: सुनील मित्तल की 4 अरब डॉलर की मेगा डील, Airtel ने ब्रिटिश टेलिकॉम कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

Mumbai: मुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी, ब्रिटिश टेलिकॉम (BT) में 24.5% हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा करीब 4 अरब डॉलर में हुआ है। भारती एंटरप्राइजेज की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट यूनिट, भारती ग्लोबल ने पैट्रिक ड्राही की अल्टाइस से बीटी समूह में 9.99% हिस्सेदारी तुरंत खरीदी है और बाकी हिस्सेदारी रेगुलेटर की मंजूरी मिलने के बाद खरीदेगी।
Airtel के पास 40 करोड़ ग्राहक
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास करीब 40 करोड़ ग्राहक हैं। यह BT के साथ पहले भी जुड़ी हुई थी, जब बीटी ने 1997 से 2001 तक एयरटेल में 21% हिस्सेदारी रखी थी। इस डील के साथ, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि यह सौदा भारतीय दूरसंचार समूह के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है।
डील के तहत, एयरटेल बीटी के निदेशक मंडल में कोई स्थान नहीं चाहती है और न ही बीटी के संपूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव दे रही है। हालांकि, इस हिस्सेदारी खरीद के बाद, बीटी के शेयरों में गिरावट आई है। अल्टाइस, जो कि इस हिस्सेदारी का पूर्व मालिक था, कर्ज के संकट से जूझ रहा है और इसलिए बीटी से बाहर निकलने का फैसला किया है। भारती ग्लोबल के प्रबंध निदेशक श्रवण भारती मित्तल ने कहा कि बीटी के साथ उनके लंबे संबंधों के कारण वे इस हिस्सेदारी खरीद को लेकर उत्साहित हैं। यह सौदा डिजिटल बुनियादी ढांचे से लेकर सॉफ्टवेयर तक के क्षेत्रों में वैश्विक निवेश के अवसरों को बढ़ावा देगा।

×
Date : 14 August 2024 Posted By : EDITOR
Airtel Deal: सुनील मित्तल की 4 अरब डॉलर की मेगा डील, Airtel ने ब्रिटिश टेलिकॉम कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]