Rajkummar Rao will visit the Durga Puja pandals Sourav Ganguly

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

Mumbai: फिल्म की रिलीज से पहले महाष्टमी के खास मौके पर राजकुमार राव और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के उन्हीं पूजा पंडालों में जाएंगे, जहां गांगुली बचपन से जाते रहे हैं।
जब से मेकर्स ने सौरव गांगुली की बायोपिक दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी की घोषणा की है तब से इसे लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट का माहौल देखने मिल रहा है। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा डायरेक्टेड और लव रंजन व अंकुर गर्ग द्वारा को प्रोड्यूस इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दुर्गा पूजा का जश्न कोलकाता में हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में सौरव गांगुली उर्फ ‘दादा’ की टीम ने महाष्टमी के दिन कोलकाता में अपनी पहली बड़ी पब्लिक आउटिंग करने की तैयारी कर ली है। इस दौरान सौरव गांगुली के साथ फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव को भी पहली बार फिल्म की घोषणा के बाद साथ पब्लिक में उत्सव के जश्न को एंजॉय करते हुए शहर में देखा जाएगा।
राजकुमार राव सोमवार के दिन कोलकाता पहुंचेंगे ताकि वह पूर्व क्रिकेटर के साथ महाष्टमी के जश्न में शामिल हो सकें। इस दौरे में राजकुमार राव, सौरव गांगुली के साथ साउथ कोलकाता में मौजूद पूजा पंडालों में जाकर माता का आशीर्वाद लेंगे। इनमें से कुछ पंडाल ऐसे भी है जहां गांगुली बचपन से ही जाते रहे हैं। इस दौरान दोनों बड़े नामों के साथ फिल्म के कुछ चुनिंदा क्रू मेंबर्स भी मौजूद रहने वाले हैं।
दोनों सितारों द्वारा यह साथ में मौजूदगी दर्ज कराना कहना होगा कि फिल्म के लिए एक रोमांचक पड़ाव है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम त्योहारी सीजन के बीच कोलकाता का दौरा करने जा रही है। इस तरह से फिल्म मेकर्स बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सीधे क्रिकेट फैंस और फिल्म लवर्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

×
Date : 17 October 2026 Posted By : EDITOR
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव
News Image

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

Mumbai: फिल्म की रिलीज से पहले महाष्टमी के खास मौके पर राजकुमार राव और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के उन्हीं पूजा पंडालों में जाएंगे, जहां गांगुली बचपन से जाते रहे हैं।
जब से मेकर्स ने सौरव गांगुली की बायोपिक दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी की घोषणा की है तब से इसे लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट का माहौल देखने मिल रहा है। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा डायरेक्टेड और लव रंजन व अंकुर गर्ग द्वारा को प्रोड्यूस इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दुर्गा पूजा का जश्न कोलकाता में हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में सौरव गांगुली उर्फ 'दादा' की टीम ने महाष्टमी के दिन कोलकाता में अपनी पहली बड़ी पब्लिक आउटिंग करने की तैयारी कर ली है। इस दौरान सौरव गांगुली के साथ फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव को भी पहली बार फिल्म की घोषणा के बाद साथ पब्लिक में उत्सव के जश्न को एंजॉय करते हुए शहर में देखा जाएगा।
राजकुमार राव सोमवार के दिन कोलकाता पहुंचेंगे ताकि वह पूर्व क्रिकेटर के साथ महाष्टमी के जश्न में शामिल हो सकें। इस दौरे में राजकुमार राव, सौरव गांगुली के साथ साउथ कोलकाता में मौजूद पूजा पंडालों में जाकर माता का आशीर्वाद लेंगे। इनमें से कुछ पंडाल ऐसे भी है जहां गांगुली बचपन से ही जाते रहे हैं। इस दौरान दोनों बड़े नामों के साथ फिल्म के कुछ चुनिंदा क्रू मेंबर्स भी मौजूद रहने वाले हैं।
दोनों सितारों द्वारा यह साथ में मौजूदगी दर्ज कराना कहना होगा कि फिल्म के लिए एक रोमांचक पड़ाव है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम त्योहारी सीजन के बीच कोलकाता का दौरा करने जा रही है। इस तरह से फिल्म मेकर्स बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सीधे क्रिकेट फैंस और फिल्म लवर्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]