On Mahashivratri your zodiac sign will get auspicious results

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें उपाय, मिलेगा शुभ फल की प्राप्ति

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें उपाय, मिलेगा शुभ फल की प्राप्ति

UNN: हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की धूम हर शहर में नज़र आ रही है। जगह- जगह भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली जा रही हैं वहीं कुछ लोग भंडारा भी लगा रहे हैं। ये महापर्व भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को समर्पित है। इस बार यह पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि को ‘शिव की रात’ भी कहा जाता है। इस खास पर्व पर भक्त दिन-रात व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, क्योंकि माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पावन दिन पर भक्त यदि राशि अनुसार उपाय करते हैं, तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किस राशि को कौन सा उपाय करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के जातक इस विशेष अवसर पर शिव जी को लाल कनेर के फूल अर्पित करें और साथ ही रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं। इसके साथ ही आप शिवाष्टक का पाठ भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ करें और साथ ही शिवलिंग पर चंदन और बेलपत्र अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद आंकड़े के सात पुष्प अर्पित करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और इसके साथ ही शिव सहस्त्र नामावली का पाठ भी करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। इसके साथ ही शिव महिमा स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।
कन्या राशि
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है। साथ ही शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
तुला राशि
तुला राशि वाले पूजा के दौरान शिवलिंग पर सात सुगंधित सफेद फूल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें, आपको जीवन में लाभ देखने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग शिवलिंग पर लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं। शिव जी को सात लाल कनेर के पुष्प अर्पित करें। साथ ही ‘ॐ नागेश्वराय नम:’ मंत्र का यथासंभव जाप भी करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक पूजा के दौरान शिवलिंग पर पीले पुष्प चढ़ाएं। महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी कृपा प्राप्ति के लिए ‘ॐ अर्धनारीश्वराय नमः’ मंत्र का यथासंभव जप करें और शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक महा शिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाए और अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप महामृत्युंजय कवच का पाठ भी कर सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान लगाना चाहिए। इसके साथ ही ‘ॐ अनंतधर्माय नम:’ मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Advertising environment was toxic, spirituality is calming: Psychic and healer Sharmila Cirvante

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Advertising environment was toxic, spirituality is calming: Psychic and healer Sharmila Cirvante Mumbai: Sharmila Cirvante left her successful career in advertising to pursue her calling. She pivoted to the spiritual world with her natural psychic abilities and is now a certified spiritual healer, automatic writer, and spirit guide communicator. Though […]