Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
Indore: इंदौर स्थित Oriental University के गणित विभाग द्वारा International Mathematics Day -2026 के अवसर पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में Dr. Anand Prakash, एसोसिएट प्रोफेसर, Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya (SVVV), इंदौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
डॉ. आनंद प्रकाश ने “Rough Set Theory in Data Science: Concepts, Applications, and Python Implementation” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने Rough Set Theory की मूल बातें समझाईं और बताया कि Data Science में इसका उपयोग कैसे किया जाता है, खासकर तब जब डेटा में अनिश्चितता होती है। उन्होंने Python के माध्यम से कुछ सरल उदाहरण भी दिखाए ताकि विद्यार्थी इसके व्यावहारिक उपयोग को समझ सकें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे सत्र बहुत ही ज्ञानवर्धक और रोचक रहा।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिनमें श्री प्रवीण ठकराल (माननीय कुलाधिपति), प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई (माननीय प्रो-चांसलर), श्री गौरव ठकराल (माननीय प्रो-चांसलर), प्रो. (डॉ.) गरिमा घई (माननीय मुख्य प्रबंध निदेशक), प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे (माननीय कुलपति) तथा श्री अजयेन्द्र नाथ (डिप्टी रजिस्ट्रार) शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमित सक्सेनाने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
